Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्र सरकार ने नियमों में किया बदलाव: प्राईवेट पेट्रोल पंप से हर दिन करनी होगी तेल की बिक्री
    Breaking News Business Headlines

    केंद्र सरकार ने नियमों में किया बदलाव: प्राईवेट पेट्रोल पंप से हर दिन करनी होगी तेल की बिक्री

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. केंद्र सरकार ने प्राइवेट पेट्रोल पंपों को निर्देश दिए हैं कि हर दिन तेल की बिक्री करनी ही होगी, चाहे कुछ घंटों के लिए ही सही. घाटे से बचने के लिए प्राइवेट पेट्रोल पंप अपने ऑपरेशन में कटौती कर रहे हैं, इसे रोकने के लिए सरकार ने यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन का दायरा बढ़ा दिया है.

    इसके तहत पेट्रोल पंपों का लाइसेंस हासिल कर चुकी कंपनियों को कुछ समय के लिए यानी कि स्पेशिफाइड वर्किंग ऑवर्स में अपने सभी पेट्रोल पंपों पर तेल की बिक्री करनी ही होगी, चाहे वह दूरदराज के इलाको में ही क्यों न हो. तेल मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार यूएसओ के दायरे में सभी पेट्रोल पंपों को शामिल कर दिया गया है.
    सरकार ने यूएसओ के दायरे में अब सभी पेट्रोल पंपों को शामिल कर दिया है. इसके बाद अब जिस भी कंपनी को पेट्रोल और डीजल की खुदरा बिक्री के लिए लाइसेंस मिला है, उसे अपने सभी रिटेल आउटलेट्स पर तेल की बिक्री करनी ही होगी. अगर ऐसा नहीं होता है तो उनके लाइसेंस रद्द हो सकते हैं.

    मांग में एकाएक बढ़ोतरी के चलते मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक और गुजरात में सरकारी तेल कंपनियों के कुछ पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म हो गया. इसके अलावा सरकारी तेल कंपनियों पर कम भाव में मिल रहे तेल से निजी तेल रिटेलर्स होड़ नहीं ले पा रहे थे, तो उन्होंने अपने ऑपरेशंस में कटौती कर दी. सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम पेट्रोल और डीजल बढ़ी दर के मुकाबले 15-25 रुपये प्रति लीटर कम भाव पर मिल रहा है. वहीं निजी फ्यूल रिटेलर्स जियो-बीपी और नायरा एनर्जी ने कुछ स्थानों पर तेल के दाम बढ़ा दिए या बिक्री में कटौती कर दी.
    सरकारी फ्यूल रिटेलर्स ने क्रूड ऑयल के भाव 10 साल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बावजूद 6 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर रखे हुए हैं. निजी पेट्रोल पंपों पर तेल की बिक्री नहीं होने के चलते सरकारी पेट्रोल पंपों पर भीड़ बढ़ी और नतीजतन कई जगहों पर स्टॉक खत्म हो गया. ऐसे में सरकार ने निजी तेल रिटेलर्स को तेल की बिक्री बंद करने से रोकने के लिए यूएसओ रेगुलेशंस में संशोधन किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगृह मंत्रालय की बड़ी घोषणा: अग्निवीरों को सीएपीएफ और असम राइफल्स में मिलेगा 10 प्रतिशत आरक्षण
    Next Article देश में बढ़ी मानसून की सक्रियता: पूरे देश में बारिश की संभावना, पूर्वोत्तर में बाढ़ जैसे हालात

    Related Posts

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    May 19, 2026

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    May 19, 2026

    किसानों की 12 सूत्री मांगों को लेकर नारायणपुर में धरना प्रदर्शन

    May 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    कौवों से सफाई: स्वीडन का अनोखा प्रयोग और नैतिक सवाल

    भारतीय स्वास्थ्य तंत्र में भ्रष्टाचार: जीवन पर खतरा

    बिहार में रेफरल पर नकेल: स्थानीय अस्पतालों को मजबूत करने पर जोर

    हरि कीर्तन समापन में मारपीट, नाबालिग घायल; पुलिस कार्रवाई पर भड़के लोग

    सुरों, संस्कृति और सामाजिक एकता के संग संपन्न हुआ राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026

    शास्त्रीनगर में पेयजल संकट दूर करने की कवायद तेज, टैंकर और पाइपलाइन कार्य शुरू

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगी मिश्रा को कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.