जेम्को आजाद बस्ती कालीमाटी उच्च विद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के टेल्को क्षेत्र के जेम्को आजाद बस्ती कालीमाटी उच्च विद्यालय में एक महत्वपूर्ण नशा मुक्ति अभियान का आयोजन बुधवार को किया गया, जिसमें टेल्को थाना के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्रों और स्थानीय समुदाय को नशे के गंभीर दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशा मुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

इस दौरान विभिन्न जागरूकता सत्र आयोजित किए गए, जिनमें नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसानों पर प्रकाश डाला गया वही टेल्को थाना के अधिकारियों की मौजूदगी ने इस अभियान को और अधिक बल दिया, जिससे यह संदेश गया कि प्रशासन भी समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय के छात्रों ने भी इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे युवा पीढ़ी में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ी। इस मौके पर राकेश कुमार, करनदीप सिंह, रितु कुमारी, राधिका, रोहित कुमार मौजूद थे

