Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में तीनों नगर निकाय में योजना चयन हेतु बैठक, शहर को ईको-फ्रेंडली बनाये जाने पर किया गया विमर्श
    Breaking News Headlines झारखंड

    उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में तीनों नगर निकाय में योजना चयन हेतु बैठक, शहर को ईको-फ्रेंडली बनाये जाने पर किया गया विमर्श

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में तीनों नगर निकाय में योजना चयन हेतु बैठक, शहर को ईको-फ्रेंडली बनाये जाने पर किया गया विमर्श

    जिला सभागार, जमशेदपुर में उप विकास आयुक्त परमेश्वर भगत की अध्यक्षता में जमशेदपुर शहरी क्षेत्र अंतर्गत तीनों नगर निकाय में विभिन्न प्रक्षेत्रों में प्राप्त एवं प्राप्त होने वाले आवंटन के विरूद्ध योजना चयन हेतु बैठक की गई । उप विकास आयुक्त द्वारा आम जनता के सीधे लाभ से जुड़े योजनाओं को प्राथमिकता देने की बात कहते हुए निदेशित किया गया कि योजनाओं का चयन पारदर्शी तरीके से हो ये जरूर सुनिश्चित करें । उन्होने कहा कि जिला प्रशासन जमशेदपुर शहर को साफ-स्वच्छ बनाये रखने एवं लोगों को मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु प्रयासरत है । बैठक में विभिन्न पार्कों के निर्माण, नदी घाटों के सौंदर्यीकरण, पथ चौड़ीकरण व मरम्मतीकरण, सरकारी भवनों में जल संचयन हेतु इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण, शौचालयों का उन्नयन, आवश्यक मशीनी उपकरण की खरीद एवं रखरखाव, पेवर्स ब्लॉक का निर्माण, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट आदि योजनाओं पर विमर्श किया गया तथा उप विकास आयुक्त द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । तीनों नगर निकाय में साफ-सफाई की व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा जन समस्याओं के समाधान पर विशेष बल देने का निर्देश दिया गया । साथ ही 15वें वित्त आयोग की योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गई । योजनाओं के चयन में शहर को इको-फ्रेंडली बनाने पर जोर देते हुए शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स मॉनिटर का प्रस्ताव रखा गया ।

    बैठक में सासंद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, कार्यपालक पदाधिकारी मानगो नगर निगम दीपक सहाय, कार्यपालक पदाधिकारी जुगसलाई नगर परिषद जगदीश यादव व जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार, तीनों नगर निकाय के सिटी मैनेजर तथा अन्य मौजूद रहे ।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article36 वर्षीय टाटा वर्कर्स यूनियन के ज्ञान रंजन को 25 बार से ज्यादा रक्तदान करने के लिए जमशेदपुर ब्लड बैंक ने सम्मानित किया
    Next Article जमशेदपुर की सिख सांगत के लिए बना सीखी लेहर पेज

    Related Posts

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    June 25, 2026

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    June 25, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    बिहार में पांच नए निजी विश्वविद्यालय, शिक्षा क्रांति को बूस्ट!

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.