Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ईभीएम मैनेजमेंट सिस्टम से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन
    Breaking News खबरें राज्य से झारखंड

    ईभीएम मैनेजमेंट सिस्टम से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 3, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ईभीएम मैनेजमेंट सिस्टम से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन
    अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर श्री विशाल सागर की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा आम चुनाव, 2019 के मद्देनजर ईभीएम मैनेजमेंट सिस्टम प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षु आईएएस श्री हेंमत सती, ईभीएम कोषांग के वरीय पदाधिकारी श्री रणवीर सिंह, वरीय पदाधिकारी एबी राॅय उपस्थित थे।
    इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गयी कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से आप सभी इलेक्ट्रोनिक मशीनों को ट्रैक करने की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ हीं एप्प के माध्यम से ईभीएम मशीन को स्कैन कर उसके वास्तविक लोकशन को कैसे जाना जाय एवं रैण्डम तरीके से ईभीएम को मतदान केन्द्रों तक भेजने की विस्तृत जानकारी प्रशिक्षण के दौरान सभी को दी गयी। इसके अलावे जानकारी दी गयी कि इस बार के आम चुनाव में सभी मतदान केन्द्रों में वोटर वेरिफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) के माध्यम से मतदाता यह देख सकेंगे कि उनका मत किस उम्मीदवार को गया है। यह संकेत उन्हें स्क्रीन पर सात सकेण्ड तक दिखेगा, जिसमें उम्मीदवार का नाम और चुनाव चिन्ह अंकित रहेगा। निर्वाचन आयोग ने सुविधा साफ्टवेयर तैयार कराया है।
    इसके अलावे प्रशिक्षण कार्यक्रम में ईभीएम के साथ वीवीपैट मशीन को जोड़कर मतदान करवाने की प्रक्रिया की बारिकी से जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने बतलाया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न करवाने के लिए हीं ईभीएम के साथ वीवीपैट मशीन का उपयोग किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आमजन की ईवीएम के प्रति फैलाई जा रही भ्रान्तियों को दूर करना भी है।
    प्रशिक्षण के दौरान बताया कि इस बार के चुनाव में कोई भी नागरिक या मतदाता आचार संहिता के उल्लंघन की सूचना सिटीजेंस विजिलेंस (सीविजिल) मोबाईल ऐप के माध्यम से निर्वाचन अधिकारी को दे सकेंगें। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इसपर सूचनादाता अधिकतम एक फोटो या दो मिनट का वीडियो अपलोड कर सकेंगे। निर्वाचन आयोग द्वारा 100 मिनट के अंदर इस सूचना पर संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी।
    उपरोक्त के अलावे प्रशिक्षण कार्यक्रम में ईभीएम मैनेजमेंट सिस्टम पर कार्यरत कम्प्यूटर आॅपरेटर, लिपिक आदि उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleत्र के चहुमुखी विकाश को दृढ़ संकल्पित है आजसू :–रामचन्द्र शहिस
    Next Article औद्योगिक इतिहास में टाटा घराना का नाम स्वर्णाक्षरों में : मुख्यमंत्री

    Related Posts

    युगांतर प्रकृति की पर्यावरण प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि होंगी अंजिला गुप्ता

    May 28, 2025

    पानी का पक्षपातपूर्ण वितरण रुकेगा, न्यायपूर्ण वितरण होगा

    May 28, 2025

    गौ वंश को बूचड़ खाने से बचाने गौ रक्षा विभाग ने एसएसपी को लिखा पत्र बूचड़ खाने का जारी किया सूची

    May 28, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    युगांतर प्रकृति की पर्यावरण प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि होंगी अंजिला गुप्ता

    पानी का पक्षपातपूर्ण वितरण रुकेगा, न्यायपूर्ण वितरण होगा

    गौ वंश को बूचड़ खाने से बचाने गौ रक्षा विभाग ने एसएसपी को लिखा पत्र बूचड़ खाने का जारी किया सूची

    जमशेदपुर में प्रस्तावित नगर निगम मे शामिल किये जाने वाले आदिवासी बहुल क्षेत्रों का विरोध शुरू

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में भूतपूर्व छात्रों के साथ बैठक आयोजित

    टाटा स्टील ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में रंग-बिरंगे आयोजनों के साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता का किया प्रसार

    अंसार खान के प्रयास से गुलाब बाग फेस 2 में बिजली पोल लगाये गए

    आतंक के खिलाफ अपने लोगों की रक्षा करने के भारत के अधिकार को विभिन्न देशों ने मान्यता दी: जयशंकर

    सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: प्रधानमंत्री मोदी

    उदित राज ने राहुल गांधी के इशारे पर थरूर पर निशाना साधा: भाजपा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.