Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधि व्यवस्था को लेकर डीसी व एसएसपी ने की बैठक, एसडीएम धालभूम, निदेशक डीआरडीए, प्रभारी एडीएम समेत अन्य वरीय पदाधिकारी हुए शामिल
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड

    विधि व्यवस्था को लेकर डीसी व एसएसपी ने की बैठक, एसडीएम धालभूम, निदेशक डीआरडीए, प्रभारी एडीएम समेत अन्य वरीय पदाधिकारी हुए शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    विधि व्यवस्था को लेकर डीसी व एसएसपी ने की बैठक, एसडीएम धालभूम, निदेशक डीआरडीए, प्रभारी एडीएम समेत अन्य वरीय पदाधिकारी हुए शामिल

    होली, शब-ए-बारात, हिन्दू नववर्ष को लेकर विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण पर हुई चर्चा

    शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन सख्त, पुलिस विभाग के सहयोग से नगर निकायों को लगातार अभियान चलाने का निर्देश

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला स्तरीय विधि व्यवस्था की समीक्षात्मक बैठक डीसी श्रीमती विजया जाधव एवं एसएसपी श्री प्रभात कुमार ने किया । बैठक में एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, निदेशक डीआरडीए श्री सौरभ सिन्हा, प्रभारी एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री दीपू कुमार, एसडीएम घाटशिला श्री सत्यवीर रजक, नगर निकाय पदाधिकारी श्री संजय कुमार, श्री सुरेश यादव, डीएमओ श्री संजय शर्मा, डीपीआरओ श्री रोहित कुमार, सभी सीओ, डीएसपी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे । आगामी त्यौहार होली, शब-ए-बारात व हिन्दू नववर्ष के मौके पर जिले में विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण को विस्तृत चर्चा हुई । 107 एवं 116 की कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया गया। कुछ जगहों पर नए थाना भवन निर्माण को लेकर जमीन उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। साथ ही पुलिस विभाग द्वारा बनाये जा वॉच टॉवर निर्माण के अधतन प्रगति की जानकारी ली गयी।

    *विधि-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता*

    डीसी ने कहा कि आगामी सभी त्यौहार के दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए जरूरी है कि संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करें तथा आवश्यक प्रशासनिक तैयारी अभी से ही शुरू कर दें। एसडीओ तथा सीओ/बीडीओ सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति के साथ बैठक करें तथा अपने खुफियातंत्र को मजबूत करें ।

    *अपराधिक छवि वाले तत्वों पर अपनायें जीरो टॉलरेंस की नीति*

    एसएसपी ने सभी डीएसपी एवं थाना प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि एक भी अपराधिक छवि के व्यक्ति किसी भी प्रकार से जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने में बाधा नहीं बनें इसे अभी से ही सुनिश्चित करें । उपद्रवी तत्वों पर नजर रखें तथा निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें ।

    *शहर में वेंडर फ्री जोन चिन्हित करें, अतिक्रमण हटायें*

    शहर में यातायात व्यवस्था सुगम बनी रहे इसके लिए जरूरी है कि प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिक्रमण नहीं होने पाये । डीसी ने कहा कि शहर के व्यस्ततम बाजारों जैसे साक्ची, बिष्टुपुर आदि में फ्री वेंडर जोन चिन्हित करें तथा अतिक्रमण को लेकर सभी नगर निकायों में कार्रवाई तेज कर दें । उन्होने स्पष्ट कहा कि नगर निकाय अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चरणबद्ध रूप से करेंगे ताकि एक बार अतिक्रमण हटने के बाद लोग दोबारा उसी जगह पर आकर ठेला, खोमचा और दुकान नहीं लगा पायें । अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती रहेगी।

    *नशे के विरूद्ध चलेगा जागरूकता अभियान*

    युवा वर्ग में नशा करने को लेकर बढ़ते क्रेज खासकर स्कूली बच्चों में ड्रग्स के सेवन के प्रति जागरूकता लाने को लेकर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया । जिला प्रशासन की अगुवाई में चलने वाले इस अभियान में नशा मुक्ति के क्षेत्र में कार्य करने वाले एनजीओ का भी सहयोग लिया जाएगा । शहर के निजी स्कूलों में विशेषकर 10-12 वीं के बच्चों तथा स्लम एरिया को लक्ष्य कर अभियान चलाया जाएगा ।

    बैठक में उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब बिक्री को लेकर की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की समीक्षा करते हुए लगातार अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया गया। जिले में खनिजों के अवैध भंडारण, परिवहन एवं खनन को लेकर की गई कार्रवाई की भी गहन समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्कल समाज के सभागार में एक दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी कला का आयोजन
    Next Article दुमका:भाजपा के पाथरा पंचायत समिति की गठन किया गया

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.