Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जादूगोड़ा में साइबर अपराधियों का आतंक, यूसील कर्मी सतर्कता से बाल-बाल बचे
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जादूगोड़ा में साइबर अपराधियों का आतंक, यूसील कर्मी सतर्कता से बाल-बाल बचे

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जादूगोड़ा में साइबर अपराधियों का आतंक, यूसील कर्मी सतर्कता से बाल-बाल बचे

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ठगों द्वारा बैंक केवाईसी और फर्जी लिंक के जरिए लगातार लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को यूसील कर्मी रवि सिंह साइबर ठगी का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। साइबर ठगों ने उनका मोबाइल नंबर हैक कर बैंक ऑफ इंडिया के नाम से केवाईसी लिंक भेजकर उनके संपर्क और ग्रुप में मैसेज प्रसारित कर दिया।

    घटना की जानकारी मिलते ही रवि सिंह ने तुरंत मोबाइल फॉर्मेट किया और अपने खाते में मौजूद लगभग 22 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। उन्होंने लोगों से साइबर ठगों से सतर्क रहने की अपील की।

    इसी तरह 2 जनवरी को यूसील के पूर्व कर्मी विद्या शर्मा भी इसी तरीके से ठगी का शिकार होते-होते बचे और 11 हजार रुपये सुरक्षित कर पाए। इससे पहले यूसील के वैज्ञानिक आर. एल. पटनायक से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.27 करोड़ रुपये की ठगी हो चुकी है, जबकि यूसील कर्मी नवीन प्रसाद से 20 हजार और खगेश्वर मालिक से रिश्तेदारी के नाम पर 70 हजार रुपये की ठगी की गई है।

    ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कई युवा साइबर अपराध में शामिल पाए गए हैं। कोकदा, कुलड़ीहा, इचड़ा, भुरकाडीह, तीला मुंडा, यूसील कॉलोनी, लाखनंडीह सहित कई इलाकों में पुलिस ने कार्रवाई कर अपराधियों को जेल भेजा है। साइबर अपराध के चलते कोकदा गांव “मिनी जामताड़ा” के नाम से चर्चित हो चुका है।

    पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को साइबर ठगी से बचने की सलाह दी जा रही

    जादूगोड़ा में साइबर अपराधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई: डीएसपी संदीप भगत यूसील कर्मी सतर्कता से बाल-बाल बचे
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराखा कॉपर एचसीएल गेट के पास गंदगी का अंबार, पंचायत निधि से बना शौचालय बेकार
    Next Article श्रद्धा के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि

    Related Posts

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    July 22, 2026

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    July 22, 2026

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.