बामडोल महायज्ञानुष्ठान के तृतीय दिन पर उमड़ी भीड़ हजारों श्रद्धालुओं के बीच किया गया महाप्रसाद वितरण
बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाथरी पंचायत अंतर्गत बामडोल गांव में मनसा देवी की मंदिर दुसरे वर्ष प्रतिष्ठा सह महायज्ञानुष्ठान में श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ी।
इस दौरान पंडितों के द्वारा विधि विधान से पूजा-अर्चना व यज्ञ आयोजन किया गया।श्रद्धालुओं ने देवी मां मनसा के चरणों में मत्था टेक क्षेत्र की खुशहाली का कामना किया।इस पावन अवसर पर पूरी से आये हुए पुजारियों के शुद्ध मंत्रोच्चार से गो पूजा, सूर्य पूजा,महास्नान,गो पूजा, देवी देवताओं का आह्वान,
यज्ञ कुंड में हवन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में दोपहर को विभिन्न गांव तथा कई मौजा के हजारों श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण किया गया.आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरे ग्रामवासियों ने अहम भूमिका निभाई।