राष्ट्र संवाद संवाददाता
पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के द्वारा आयोजित आंध्र प्रदेश के रसोईया द्वारा निर्मित विशाल तिरुपति नाथ बालाजी के अन्न प्रसादम कार्यक्रम में जादूगोड़ा के प्रतिनिधि मंडल शामिल होकर भगवान तिरुपति नाथ बालाजी का प्रसाद ग्रहण किए एवं इस शुभ अवसर पर अग्रवाल सम्मेलन के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत जी मित्तल से मिलकर उन्हें बधाई भी दी।
साथ ही उन्हें जादूगोड़ा आने का निमंत्रण भी दिया।
इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ,पूर्व मंत्री बना गुप्ता ,मान गो की मेयर सुधा गुप्ता अतिथि के रूप में शामिल हुए।
पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल उर्फ गोल्डी के द्वारा आए हुए अतिथियों का सम्मान भी किया गया साथ ही साथ इस अवसर पर भारी संख्या में भक्त प्रसाद ग्रहण किया।
जादूगोड़ा शाखा के प्रमुख सदस्यों में शामिल थे डॉ सुशील अग्रवाल, दीपक अग्रवाल ,सुशील अग्रवाल, योगेश अग्रवाल साथ ही साथ घाटशिला शाखा के सुनील जैन, ललित अग्रवाल ,सौरभ अग्रवाल एवं जमशेदपुर के ओमप्रकाश रिंगसिया ,दीपक पारीक, सांवरमल अग्रवाल ,कृष्ण कुमार अग्रवाल ,अशोक अग्रवाल , सहित कई सदस्य शामिल। ।
रानी सती सत्संग समिति के सदस्यों के द्वारा आए हुए भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया।

