Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टी-20 वर्ल्ड कप में 4 गेंदों में 4 विकेट, आयरलैंड के कर्टिस कैंफर ने नीदरलैंड के खिलाफ रचा इतिहास
    Breaking News खेल

    टी-20 वर्ल्ड कप में 4 गेंदों में 4 विकेट, आयरलैंड के कर्टिस कैंफर ने नीदरलैंड के खिलाफ रचा इतिहास

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अबुधाबी. टी-20 वर्ल्ड कप के तीसरे क्वालिफायर मैच में आयरलैंड के तेज गेंदबाज कर्टिस कैंफर नीदरलैंड के खिलाफ एक बड़ा कारनामा कर दिया है. कैंफर ने नीदरलैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए लगातार चार गेंदों पर चार विकेट लेकर सनसनी मचा दी है. उन्होंने 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर कॉलिन एकरमैन, तीसरी गेंद पर स्कॉट एडवर्ड्स और चौथी गेंद पर वैन डर मर्व को आउट किया.

    वर्ल्ड कप की दूसरी हैट्रिक

    कर्टिस कैंफर आयरलैंड के लिए टी-20 आई में हैट्रिक लेने वाले पहले और टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे खिलाड़ी बने. कैंफर से पहले 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ब्रेट ली ने बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक ली थी. वहीं, ओवरऑल टी-20 क्रिकेट की ये 19वीं हैट्रिक रही.

    स्पेशल क्लब में बनाई जगह

    22 वर्षीय कैंफर ने ओवर की पांचवीं गेंद पर वैन डर मर्व (0) को भी बोल्ड करके लगातार चार गेंद में चार विकेट लेने का कारनामा करते हुए राशिद खान और लसिथ मलिंगा की बराबरी की. राशिद ने आयरलैंड के खिलाफ 2019 में चार गेंदों पर चार विकेट हासिल किए थे और मलिंगा ने 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ये कारनामा किया था.

    106 पर ढेर हुई नीदरलैंड

    टॉस जीतकर पहले खेलते हुए नीदरलैंड के खिलाडिय़ों ने शर्मनाक प्रदर्शन किया और पूरी टीम सिर्फ 106 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज मैक्स ओडोड (51) ने सबसे ज्यादा रन बनाए. आयरलैंड के लिए कर्टिस कैंफर के अलावा मार्क एडेयर के खाते में भी 3 विकेट आए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइन कर्मचारियों को बोनस के रूप में मिलेगा 30 दिनों का वेतन, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और सशस्त्र बलों के कर्मचारियों को भी फायदा
    Next Article Netflix की सीरीज स्क्विड गेम ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक महीने में की 900 मिलियन डॉलर की कमाई

    Related Posts

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.