Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » IPL 2021 : हैदराबाद ने अंतिम गेंद पर बैंगलोर को 4 रन से दी मात
    Breaking News Headlines

    IPL 2021 : हैदराबाद ने अंतिम गेंद पर बैंगलोर को 4 रन से दी मात

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को बुधवार को IPL-2021 के 52वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने रोमांचक अंदाज में 4 रन से हरा दिया. अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए इस मैच में हैदराबाद ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 141 रन बनाए जिसके बाद बैंगलोर टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 137 रन बना पाई. आरसीबी के लिए युवा ओपनर देवदत्त पडिक्कल ने 41 रन बनाए और ग्लेन मैक्सवेल के साथ अर्धशतकीय साझेदारी भी की.भुवनेश्वर कुमार के पारी के अंतिम ओवर में बैंगलोर को जीत के लिए 13 रन की जरूरत थी, क्रीज पर जॉर्ज गार्टन और एबी डिविलियर्स मौजूद थे. दूसरी गेंद पर गार्टन ने सिंगल लेकर एबी को स्ट्राइक दी. तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना लेकिन चौथी गेंद पर एबी ने 88 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया. 5वीं गेंद पर भी कोई रन नहीं बना और अंतिम गेंद पर जीत के लिए छक्के की जरूरत थी, लेकिन एबी 1 ही रन ले पाए. एबी ने 13 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 19 रन बनाए. हैदराबाद के लिए जेसन होल्डर, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, उमरान मलिक और राशिद खान को 1-1 विकेट मिला.आरसीबी को सीजन में 13 मैचों में 5वीं हार झेलनी पड़ी जबकि हैदराबाद ने इतने ही मैचों में तीसरी जीत दर्ज की. बैंगलोर टीम हालांकि पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है जबकि हैदराबाद इस रेस से बाहर है. बैंगलोर अभी 16 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर बरकरार है जबकि हैदराबाद 6 अंकों के साथ 8 टीमों की तालिका में सबसे निचले पायदान पर है.142 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बैंगलोर की शुरुआत बेहद खराब रही और उसे पहला झटका कप्तान विराट कोहली (5) के रूप में लगा. विराट को पारी के पहले ओवर की अंतिम गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने lbw आउट कर दिया. फिर क्रिश्चियन (1) को सिद्धार्थ कौल ने विलियमसन के हाथों कैच करा दिया. श्रीकर भरत (12) भी कुछ खास नहीं कर पाए और 10 गेंदों पर 1 चौका, 1 छक्का जड़कर पैवेलियन लौट गए, जिससे टीम का स्कोर 3 विकेट पर 38 रन हो गया. पडिक्कल जमे रहे और उन्होंने फिर ग्लेन मैक्सवेल (40) के साथ चौथे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article ऊर्जा संकट को लेकर शिवसेना का केंद्र पर हमला, कहा- बिजली संकट सरकार की नाकामी

    Related Posts

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    July 22, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.