Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन महिला कांग्रेस द्वारा मणिपुर राज्य में महिलाओं के ऊपर हुए अत्याचार के खिलाफ प्रधानमंत्री का पुतला दहन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन महिला कांग्रेस द्वारा मणिपुर राज्य में महिलाओं के ऊपर हुए अत्याचार के खिलाफ प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन

    महिला कांग्रेस द्वारा मणिपुर राज्य में महिलाओं के ऊपर हुए अत्याचार के खिलाफ प्रधानमंत्री का पुतला दहन

     

    जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी का जन्म दिन जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारीअध्यक्ष श्री शहजादा अनवर एवं जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के कर कमलों से केक काट कर जन्मदिन का खुशी कांग्रेसजनों के साथ मनाया गया।

     

     

    कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रोटोकॉल पदाधिकारी सह जिला अल्पसंख्यक विभाग के समन्वयक (को-ऑडिनेटर) शफीअहमद खान एवं गुलरेज अख्तर अंसारी जिला महामंत्री, रियाजुद्दीन खान, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, फिरोज खान कांग्रेस नेता, प्रदेश प्रवक्ता फजल खान, प्रदेश सचिव सुरेश धारी, कार्यकारीअध्यक्ष नगर धर्मेन्द्र सोनकर, कार्यकारीअध्यक्ष अंबुज कुमार, वृन्दा प्रसाद, रंजीत सिंह, इंतिखाब वास्ती, नरेश कुमार, तस्लीमा नसरीन, रईस रिजवी, सुल्तान अहमद, रमाशंकर पाण्डेय, अजितेश उज्जैन, शशिभूषण प्रसाद सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

     

     

    जन्मदिन कार्यक्रम के उपरांत प्रदेश कार्यकारीअध्यक्ष श्री शहजादा अनवर ने जिला कांग्रेस के नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारीगण अपने दायित्व का निर्वहन पार्टी हित में तथा प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा निर्देशित कार्यक्रम *भारत जोड़ो की बात आमजनों के साथ कार्यक्रम* को पंचायत और बुथ स्तर पर अभियान चलाकर 2024 के मिशन पर लगें।

     

     

     

    महिला कांग्रेस द्वारा मणिपुर राज्य में महिलाओं के ऊपर हुए अत्याचार के खिलाफ प्रधानमंत्री का पुतला दहन

     

     

    महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री नेटा डिसूजा के आदेशानुसार वा प्रदेश अध्यक्षा सुश्री गुंजन सिंह के निर्देशानुसार जमशेदपुर के सोनारी स्थित हनुमान मंदिर के समीप महिला कांग्रेस द्वारा मणिपुर राज्य में महिलाओं के ऊपर हुए अत्याचार के खिलाफ प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया।

     

    जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष नलिनी सिन्हा की अध्यक्षता में पुतला दहन का किया गया कार्यक्रम का आयोजन सोनारी प्रखंड अध्यक्ष रेखा कालिंदी द्वारा किया गया पुतला दहन सोनारी के हनुमान मंदिर के समीप किया गया। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई उन्होंने कहा कि आज मणिपुर राज्य में लंबे समय से हिंसा चली आ रही है और आज पूरा मणिपुर राज्य जल रहा है। परंतु आज तक केंद्र सरकार ने इस पर हस्तक्षेप करना भी उचित नहीं समझा और आज उसी मणिपुर में युवाओं के समहू द्वारा एक ही घर की तीन महिलाओं बीच सड़क पर निर्वस्त्र कर घुमाया गया और बलात्कार कर हत्या कर दी गयी । लेकिन अब भी केंद्र सरकार की आंख नहीं खुली है या यूं कहें केंद्र सरकार चुप्पी साधे बैठी है।

     

     

    इन्होंने कहा यह मणिपुर सरकार और केंद्र सरकार की विफलता को दर्शाता है और इसी चुप्पी का विरोध कांग्रेस पार्टी कर रही है। महिला कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन में देश के प्रधानमंत्री से कार्रवाई करने की मांग की है महिला कांग्रेस इस घृणित कुकृत्य की घोर निंदा करती है और दोषियो के लिये फांसी की सज़ा की मांग करती है मौके पर प्रदेश महासचिव पुनीता चौधरी, जिला उपाध्यक्ष शबाना परवीन, जिला महासचिव चांदनी तिवारी, शुक्र मणि मछुआ, रोमनी कालिंदी, शांति मछुआ, उमा कालिंदी, कमला बेबी, मोना कर्मकार, रानी सिंह, लवली आदि महिलाएं शामिल थी

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोजपा (रा) का सदस्यता अभियान शुरू
    Next Article जयंत बनर्जी बहरूपिए जैसे लोग से जनता सावधान रहे:पत्रकार निजाम खान

    Related Posts

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2026

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.