कांग्रेस के आला अधिकारियों का जमशेदपुर आगमन को लेकर कांग्रेस कमिटी ने की अहम् बैठक
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में एक आवश्यक बैठक का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें जिला अध्यक्ष ने वरिष्ठ कांग्रेस, जिला पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि जमशेदपुर में दिनांक 25 अक्टूबर को अपराह्न 2:30 बजे स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन गिरीश चोडानकर, स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य प्रकाश जोशी एवं पूनम पासवान सर्किट हाउस में पधारेगें साथ ही इस दौरान पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां एवं पूर्वी सिंहभूम के वरिष्ठ नेता, विधानसभावार उम्मीदवारों, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं प्रखंड अध्यक्षों से मुलाकात करेंगे तथा विचार विमर्श कर विधानसभा चुनाव के संबंध में आवश्यक वार्ता करेंगे।
दिनांक 6 अक्टूबर को प्रदेश के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष सुबोध खान सहाय एवं सदस्यों का आगमन जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा स्तर पर संवाद कार्यक्रम एवं सभा को सुबह 11:00 बजे कदमा प्रखंड कांग्रेस कार्यालय के प्रांगण में कांग्रेसजनों को संबोधित करेंगे तथा दोपहर 2:00 बजे से टाउन हॉल सिदगोड़ा में
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों एवं पदाधिकारी को प्रदेश अध्यक्ष एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारी संबोधित करेंगे साथ ही सभी पदाधिकारी संध्या 6:00 बजे सोनारी दोमुहानी में गंगा आरती कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। उपरोक्त सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु निर्देशित पदाधिकारी को सभी तैयारी पूर्ण करने के लिए दिशा निर्देश दिया।