जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व० राजीव गाँधी जी का 76वॉ जयंती समारोह तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में मनाया गया
कार्यक्रम शुभारंभ से पूर्व युवा कांग्रेस के महामंत्री सौरभ झा के पिता वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष झा 54 वर्ष के आकस्मिक निधन हो जाने पर दो मिनट का मौन रखा गया।
जिला अध्यक्ष बिजय खॉ ने सर्वप्रथम स्व० राजीव गाँधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शत शत नमन किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बिजय खॉ ने अपने विचारों को रखते हुए उनके उपलब्धियों को याद कराया। उन्होंने कहा कि
1. आई टी क्रांति के जनक के रूप में हम राजीव जी को जानते है।
2. रेलवे को कम्प्यूटरीकरण व कम्प्यूटर से टिकट की शुरुआत हुई।
3. 1984 में (सी-डॉट) सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलिमैटिक्स की स्थापना ।
4. 1986 में नेशनल पॉलिसी ऑन एजुकेशन (NPE) की घोषणा, NPE की मदद से जवाहर नवोदय विधालय की शुरुआत, जिसमें मेधावी 6 से 12 तक के बच्चों को आवासीय सुविधा।
5. मतदान उम्र सीमा 18 वर्ष की और EVM की शुरुआत की।
6. ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड के तहत शिक्षा अभियान।
7. (IGNOU) Indira Gandhi National Open University की स्थापना
8. 75 हजार “शांति सेना” श्रीलंका में भेज कर शांति का प्रयास
9. पंचायती राज का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजन व पंचायत को अधिकार प्रदान किया।
10. विश्व स्तर पर शांति के प्रयास, 21वीं सदी के लिए भारत को तैयार किया, अग्नि मिशाईल, महिलाओं के लिए आरक्षण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मिशन, कम्प्यूटर क्रांति, रोग प्रतिरक्षण, दल बदल विरोधी कानून, राष्ट्रीय एकीकरण, विदेश नीति के क्षेत्र में बहुत ही बड़े कार्यों को सम्पादित किया। जिनके कार्यों को हम सभी कभी भी नही भुला सकते।
कार्यक्रम में रियाजुद्दीन खान प्रदेश अनुशासन समिति कोऑडिनेटर, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय यादव, अमरजीत नाथ मिश्रा, मो शब्बीर उर्फ लाल बाबु, ऊषा यादव महिला अध्यक्ष, आमिर सोहेल, रंजीत सिंह, मौलाना अंसार खान, अशोक सिंह, एस आर के कमलेश ने अपने अपने विचारों को रखा
बारीडीह कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को 76 वीं जयंती ।
आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 76 वी जयंती बारीडीह कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के वरीय नेता श्री आनंद बिहारी दुबेजी के नेतृत्व में मनाई गई उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए श्री आनंद बिहारी दुबे ने कहा की स्वर्गीय राजीव गांधी जी की वास्तव में आधुनिक भारत के जनक कहे जा सकते हैं उन्होंने पंचायती राज का गठन किया जो आज भारत के चहुमुखी विकास में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है सूचना एवं प्रोद्योगिकी को भारत में स्थापित किया जिसके बदौलत आज हम विश्व में अपना झंडा ऊंचा किए हुए हैं यही नहीं विश्व के समस्त हिंदूजनों जिनकी कई पीढियों नें सदियों से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की का सपना देखा था अयोध्या राम मंदिर का ताला खुलवा कर उस राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया हमें गर्व है कि जिस पार्टी का नेतृत्व उन्होंने किया आज हम उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं , उनके क्रियाकलापों को दबाने का प्रयास विरोधियों के द्वारा हो रहा है , यह हर कांग्रेसी की जिम्मेवारी बनती है कि वह नई पीढ़ी को उनके द्वारा किए गए कार्यों की सही जानकारी दें । आज के जयंती कार्यक्रम के बाद उनके याद में 50 गरीबों एवं जरूरतमंदों के बीच भोजन सामग्री का वितरण किया गया इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं चाईबासा के प्रभारी श्री सामंतों कुमारजी , पूर्व प्रदेश सचिव श्री विजय यादवजी , कोल्हान कांग्रेस के प्रवक्ता श्री अतुल गुप्ताजी , जिला कांग्रेस के महासचिव श्री संजय घोषजी ,श्री शैलेंद्र सिंहजी , जिला कांग्रेस के महासचिव श्री राजेश चौधरीजी , श्री संतोष पालजी ,श्री धीरज कुमारजी , श्री त्रिनाथजी ,श्री राजू प्रसादजी ,श्री सुशील घोषजी सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद थे ।