Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस ने PM के गृहराज्य में फूंका चुनावी बिगुल
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    कांग्रेस ने PM के गृहराज्य में फूंका चुनावी बिगुल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 12, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अशोक शर्मा 

    अहमदाबाद:कांग्रेस (Congress) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात से लोकसभा चुनाव अभियान (Lok Sabha Election) का आगाज कर दिया. लोकसभा चुनाव प्रचार का बिगुल फूंकने से पहले मंगलवार को साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. पार्टी प्रमुख राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने महात्मा गांधी और उनके अहिंसा एवं सहिष्णुता के आदर्शों को याद कर आम चुनाव से पहले देश के लोगों को एक प्रतीकात्मक संदेश देने का प्रयास किया.

    कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बैठक में कहा, ‘लोगों को यूपीए सरकार की उपलब्धियां बताने की जरूरत है. सरकार झूठा प्रचार कर रही है. खराब नीतियों की वजह से अर्थव्यवस्था गिरी है.’ वहीं यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने कहा, ‘राष्ट्रीय हित से समझौता करके राजनीति हो रही है. मोदी पीड़ित बनने की कोशिश करते हैं जबकि असली पीड़ित जनता है.’
    ए के एंटनी, गुलाम नबी आज़ाद, अहमद पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, तरुण गोगोई, हरीश रावत और ओमन चांडी भी साबरमती आश्रम में रखी गई इस प्रार्थना सभा में मौजूद थे.
    राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि आम चुनाव महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे के बीच की लड़ाई है, जिसमें एक ओर प्यार और दूसरी तरफ नफरत होगी.
    मंगलवार को ऐतिहासिक ‘दांडी मार्च’ की वर्षगांठ भी है. महात्मा गांधी ने सत्याग्रहियों के साथ 12 मार्च 1930 को ही साबरमती आश्रम से दांडी मार्च शुरू किया था. कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कहा, ‘महात्मा गांधी के नेतृत्व में किए गए दांडी मार्च की आज वर्षगांठ है, जिसने भारत की स्वतंत्रता के संघर्ष में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. यह मार्च नमक पर कठोर एवं दमनकारी ब्रिटिश नीतियों के खिलाफ एक अहिंसक विरोध था.’
    कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक में आम चुनाव की रणनीति की अंतिम रूप-रेखा तैयार की जाएगी. कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक यहां ‘वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय स्मारक’ में आयोजित की गई. कांग्रेस पार्टी में राजनीतिक भूमिका संभालने के बाद प्रियंका पहली बार आधिकारिक बैठक में शामिल होंगी. गुजरात में 58 वर्षों के बाद कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी की बैठक होने जा रही है. राज्य में सीडब्ल्यूसी की आखिरी बैठक 1961 में हुई थी. सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद पार्टी गांधीनगर के अडालज में ‘जय जवान, जय किसान’ नारे के साथ जनसभा का आयोजन भी करेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्टफ्ड इडली
    Next Article राज्यपाल-सह-कुलाधिपति द्वारा नवनिर्मित बहुउद्देश्यीय ‘प्रशाल’ का लोकार्पण

    Related Posts

    भारत में हो रहे विकास कार्यों को देखकर दुनिया भी हैरान: मोदी

    May 22, 2025

    प्रधानमंत्री ने भारत के सम्मान से समझौता किया: राहुल

    May 22, 2025

    भारत के हक का पानी नहीं मिलेगा पाकिस्तान को: प्रधानमंत्री मोदी

    May 22, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत में हो रहे विकास कार्यों को देखकर दुनिया भी हैरान: मोदी

    प्रधानमंत्री ने भारत के सम्मान से समझौता किया: राहुल

    भारत के हक का पानी नहीं मिलेगा पाकिस्तान को: प्रधानमंत्री मोदी

    जनता मध्य विद्यालय छोटागोविन्दपुर जमशेदपुर में चार अतिरिक्त वर्गकक्ष निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यांस

    मुख्तार अंसारी के आकस्मिक निधन पर पहुंचे झारखंड विधानसभा अध्यक्ष, दिया सांत्वना

    पाकिस्तान जब तक सीमा पार आतंकवाद पर लगाम नहीं लगाता, तब तक सिंधु जल संधि निलंबित रहेगी: भारत

    25 मई को यादव भवन का विधानसभाध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो करेंगे उद्घाटन

    जयशंकर ने बर्लिन में भारतीय राजदूतों के क्षेत्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की

    मानगो में पानी के लिए जमकर हुआ बवाल

    नव्य-मानवतावादी विचार से ही जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.