बखरी,बेगुसराय :ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे के मृतकों के लिए नवसृजित प्राथमिक विद्यालय चकचनरपत में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मौन धारण किया गया। विद्यालय के सहायक सह फोकल शिक्षक मो फैयाज अहमद ने बच्चों को इस घटना से सीख लेने की सलाह देते हुए कहा कि इस रेल हादसे में संलिप्त तमाम अधिकारी/कर्मचारी किसी न किसी रूप में जिम्मेदार हैं। अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ठीक ढंग से नहीं करने की वज़ह से इतनी बड़ी दुर्घटना हुई। खगड़िया (अगुवानी घाट)से भागलपुर (सुल्तान गंज)के बीच बन रहे फोरलेन पुल भी ध्वस्त हो गया। जिसमें जान की क्षति की कोई खबर अभी तक नहीं है लेकिन माल का नुकसान बहुत हुआ।
श्री अहमद ने बच्चों को आगे कहा कि मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत आप सभी को बताया जाता है कि अपने कार्य के प्रति हमेशा संवेदनशील बने रहना है। अगर छोटी छोटी गलतियों को वक़्त रहते सुधार लिया जाए, तो बड़ी से बड़ी आपदाओं को रोका/कम किया जा सकता है। विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधा रोपण किया गया। पेड़ पौधे, जल जंगल, पहाड़, पशु पक्षी आदि के संरक्षण हेतु जागरूक किया गया।
मौक़े पर सुरेश कुमार, ममता कुमारी, मनोहर कुमार, विकास पासवान, कृष्ण कुमार पंडित तथा सभी बच्चे मौजूद रहे।