Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बढ़ते कोरोना के मामलों से चिंता, नए मामले 186 % बढ़े, 24 घंटे में 4 मौत
    Breaking News Headlines

    बढ़ते कोरोना के मामलों से चिंता, नए मामले 186 % बढ़े, 24 घंटे में 4 मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुंबई. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए मामलों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. मंगलवार को राज्य में कोविड-19 के 711 नए केस दर्ज किए गए, जो कि एक दिन में लगभग 186 प्रतिशत का इजाफा है. वहीं, कोरोना संक्रमण से चार लोगों (सतारा-2, पुणे-1, रत्नागिरी-1) को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है.प्रदेश में सोमवार को कोरोना के कुल 248 मामले दर्ज किए गए थे. राज्य में पिछले सात दिनों में 11 मौतें हुई हैं और राज्य में कोरोना से मृत्यु दर वर्तमान में 1.82 प्रतिशत है. एक्टिव मरीजों की संख्या में भी एक सप्ताह में 62 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है. वर्तमान में राज्य में 3792 सक्रिय मामले हैं.

     

     

     

    मुंबई और महाराष्ट्र में कोविड मामलों के बढऩे के बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

    कोविड-19 के प्रकोप की शुरुआत में इसका सबसे ज्यादा असर मुंबई और महाराष्ट्र में था. राज्य सरकार के अनुसार, 3 अप्रैल को मुंबई में 1,079 सक्रिय मामले दर्ज किए गए, जबकि छह जिलों में कोरोना की सकारात्मकता दर 10 प्रतिशत से अधिक है.

     

     

     

    सावंत ने कहा, देश में कोरोना के मामले बढऩे के साथ ही महाराष्ट्र में भी इसके मरीज बढ़ रहे हैं. हमारे राज्य में लगभग 3,500 सक्रिय मामले हैं. लेकिन मरीज के ठीक होने की दर लगभग 98 प्रतिशत है. राज्य भर में कोरोना के केवल 52 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं. ये मरीज ऑक्सीजन या वेंटिलेटर सपोर्ट पर नहीं हैं. हम कोविड से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. घबराने की जरूरत नहीं है.हालांकि, मंत्री ने नागरिकों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया क्योंकि अधिकांश लोगों के गर्मी की छुट्टी के दौरान यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं. अप्रैल-मई में स्कूल बंद रहते हैं. लोग विभिन्न स्थलों पर जाने के लिए अपनी छुट्टियों की योजना बनाते हैं, कई गाँव इस अवधि के दौरान अपने वार्षिक मेले आयोजित करते हैं. ऐसे में पॉजीटिव मामलों की संख्या बढऩे की संभावना है, लेकिन हमें घबराना नहीं चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिक्किम: हिमस्खलन में 7 लोगों की मौत, सेना के लिए मौसम बना चुनौती,
    Next Article साकची : हिन्दू जनजागरण मंच ने उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र

    Related Posts

    तीन माओवादियों से पूछताछ के बाद हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

    August 10, 2026

    चांडिल डैम के विस्थापितों का मुद्दा विधानसभा में उठा

    August 10, 2026

    100 केवी का ट्रांसफार्मर,एक सप्ताह से अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण

    August 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तीन माओवादियों से पूछताछ के बाद हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

    चांडिल डैम के विस्थापितों का मुद्दा विधानसभा में उठा

    100 केवी का ट्रांसफार्मर,एक सप्ताह से अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण

    परसुडीह में आधा किलो गांजा के साथ ठेका कर्मी गिरफ्तार

    झामुमो पोटका प्रखंड कमिटी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्म दिन मनाया

    5 दिन में 59वीं बार SDP दान कर सुनील आनंद ने पेश की मानव सेवा की मिसाल

    हर घर नल-जल पहुंचाने पर जोर, अधूरी योजनाएं जल्द पूरी करने का निर्देश

    माताजी आश्रम के शिवालय में रुद्राभिषेक, आरती और भंडारा का आयोजन

    चौरसिया परिवार ने धूमधाम से मनाया नागपंचमी महोत्सव

    पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा परिवार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.