Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में फिर हुई कटौती, 157 रुपये हुआ सस्ता, नए रेट आज से लागू
    Breaking News Headlines

    कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में फिर हुई कटौती, 157 रुपये हुआ सस्ता, नए रेट आज से लागू

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में फिर हुई कटौती, 157 रुपये हुआ सस्ता, नए रेट आज से लागू
    नई दिल्ली. आज एक बार फिर गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की गई है. हालांकि ये कटौती कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में की गई है. सरकारी तेल कंपन‍ियों ने आज एक सितंबर को कमर्शियल यूज वाले सिलेंडर की कीमतों को अपडेट कर दिया है. जिसमें 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम में 157 रुपये की कमी की गई है. इस बदलाव के बाद देश की राजधानी नई दिल्‍ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1522.50 रुपये हो गई है. इससे पहले बढ़ोतरी के साथ चार जुलाई को 1780 रुपये कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम पहुंच गए थे.

     

     

     

    बता दें मंगलवार को रसोई गैस सिलेंडर (LPG) के दाम 200 रुपये घटा दिए गए थे. सरकार के इस नए फैसले के बाद अब LPG सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमतों में बड़े बदलाव हुए हैं. देश की राजधानी दिल्ली में अब 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर 903 रुपये में बिक रहे हैं. ग्राहकों को अब पहले के मुकाबले 200 रुपये सस्ती कीमत पर सिलेंडर मिलने लगे हैं.

     

     

     

    दिल्ली में 1680 के बजाय 157 रुपये कम होकर अब कॉमर्शियल सिलेंडर 1522.50 रुपये का हो गया है. कोलकाता में आज से सिलेंडर 1802.50 की जगह अब 1636 रुपये में मिलेगा. इसी तरह पहले मुंबई में इसकी कीमत 1640.50 रुपये थी जो अब घटकर 1482 रुपये हो गई है. वहीं चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 157.5 रुपये की कमी हुई. अब यह 1852.50 रुपये की जगह 1695 रुपये में मिलेगा. दिल्ली में डॉमेस्टिक एलपीजी 903 रुपये का है. कोलकाता में एलपीजी के दाम 929 रुपये पर है. मुंबई में 902.50 रुपये और चेन्नई में 918.50 रुपये पर है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवन नेशन वन इलेक्शन पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनाई कमेटी
    Next Article सरकार ने बढ़ा-चढ़ाकर बताई जीडीपी : कांग्रेस

    Related Posts

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.