Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरन ने नेताजी सुभाष चन्‍द्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि देकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की
    Breaking News झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरन ने नेताजी सुभाष चन्‍द्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि देकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 23, 2021Updated:January 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरन ने नेताजी सुभाष चन्‍द्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि देकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की।*
    =======================
    *★ नेताजी सुभाष चंद्र बोस के त्याग, समर्पण और बलिदान को कभी भुलाया नही जा सकता है*

    *– हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री*
    =======================
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरन ने कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में आज नेताजी सुभाष चन्‍द्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

    मौके पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तथा नेता प्रतिपक्ष बिहार श्री तेजस्वी यादव, श्रम नियोजन प्रशिक्षण तथा कौशल विकास मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, कृषि मंत्री श्री बादल, राजमहल सांसद श्री विजय हाँसदा, विधायक बिहार विधानसभा श्री तेज प्रताप यादव, पूर्व विधायक सिल्ली श्री अमित महतो ने भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के त्याग, समर्पण और बलिदान को देश कभी नहीं भूलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के *तुम मुझे खून दो, मैं तुम्‍हें आजादी दूंगा….! जय हिन्द!* जैसे नारों से आजादी की लड़ाई को नई ऊर्जा दी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 125वीं जयंती है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों में शामिल हैं जिनसे आज के दौर का युवा वर्ग प्रेरणा लेता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का झारखंड से गहरा नाता रहा है। इस राज्य में उनका कई बार आगमन भी हुआ था। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन देश के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। नेताजी के देशप्रेम, समर्पण और अनुशासन को हमसभी अपने जीवन में आत्मसात करें, यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनकी जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा के होनहार नौनिहाल साइबर क्राइम का हिस्सा ना बन, पुस्तकों से गढ़ेंगे भविष्य
    Next Article 9वा राजू झा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

    Related Posts

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    August 9, 2026

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.