श्री कृष्ण जनमाष्टमी की समस्त झारखंडवासियों को हार्दिक शुभकामनायें- रघुवर दास
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नगर भवन, सिदगोड़ा में आयोजित श्री कृष्ण जनमाष्टमी कार्यक्रम में की शिरकत
जमशेदपुर
भगवान श्री कृष्ण हम सभी के लिए आदर्श हैं। उन्होने जो उपदेश दिए थे, कि हर इंसान को अपना कर्म करना चाहिए, फल की चिंता हमें भगवान के भरोसे छोड़ देना चाहिए। समस्त झारखंड वासियों से अपील है कि झारखंड को सुखी-समृद्ध बनाने में हम श्रीकृष्ण के उपदेश को अपने जीवन में आत्मसात करें। हम जहां कहीं भी हों, कोई भी हों चाहे टोला, शहर, समाज में या सरकारी पदाधिकारी हों, हम सभी को राज्य के उत्थान में अपना कर्म करते रहना चाहिए। हमें जो दायित्व भगवान ने दिया है उसे ईमानदारी से करते रहें। भगवान श्री कृष्ण ने हमें एक और सीख दिया था कि हमें वर्तमान में जीना चाहिए। हम वर्तमान में जीते हुए सुख- समृद्धि लायें।
इस अवसर पर बच्चों ने कृष्ण लीला से जुड़े मनमोहक नृत्य भी प्रस्तुत किए। माननीय मुख्यमंत्री ने बच्चों की तारीफ करते हुए कहा कि यही बच्चे हमारे भविष्य हैं। इन्हें प्रोत्साहन दें-अच्छे संस्कार दें ताकि यही बच्चे देश- और दुनिया में अपनी प्रतिभा से भारत की संस्कृति का परचम लहरायें। भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता से हमें सीख मिलती है कि गरीब से भी हमारा लगाव होना चाहिए।