मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में कई प्रतिनिधियों से की मुलाकात
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया/संयोजिका अध्यक्ष संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर विभिन्न मांगों से संबंधित एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि राज्य सरकार झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया/संयोजिकाओं को पारा शिक्षक की तर्ज पर स्थायी सेवा शर्त नियम बना कर स्थायी करे, आँगनबाड़ी सेविका/सहायिका के तर्ज पर मानदेय, 5 लाख का निःशुल्क बीमा, साल में 2 साड़ी दिया जाना, सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन लागू किए जाने सहित अन्य मांगों पर विचार करे। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी उचित मांगों पर राज्य सरकार यथोचित कार्यवाही करेगी। इस अवसर पर विधायक श्री विनोद सिंह, श्री सुदिव्य कुमार सोनू, सुश्री अम्बा प्रसाद, संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत प्रजापति, कोषाध्यक्ष अनीता देवी, प्रदेश महासचिव प्रेमनाथ विश्वकर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सेवा संघ (बड़कागांव प्रखंड, जिला हजारीबाग) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री के समस्त प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण एवं शहरी सहिया दीदियों को मासिक प्रोत्साहन राशि के बदले वेतनमान, पेंशन का लाभ, सहियाओं के आकस्मिक मृत्यु होने पर 50 लाख रुपए आर्थिक सहयोग दिए जाने सहित अन्य मांगों पर विचार करे। मुख्यमंत्री ने झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया संघ की दीदियों को उनके उचित मांगों पर यथोचित विचार करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर विधायक श्री दशरथ गगराई, विधायक सुश्री अम्बा प्रसाद, झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सेवा संघ की सहिया दीदी श्रीमती विमला कुमारी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती सरस्वती देवी, श्रीमती सुषमा देवी, श्रीमती गीता देवी सहित अन्य उपस्थित थे।