Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद चौक स्थित शहीद स्थल सह स्मारक पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में झंडोत्तोलन किया
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद चौक स्थित शहीद स्थल सह स्मारक पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में झंडोत्तोलन किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद चौक स्थित शहीद स्थल सह स्मारक पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में झंडोत्तोलन किया

    मुख्यमंत्री ने शहीदों की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की
    झारखंड क्रांतिवीरों की भूमि रही है, आजादी की लड़ाई में यहां के वीरों ने अदम्य साहस दिखाया
    देश की आजादी में अपना सर्वत्र न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन

    क्रांतिवीरों को आदर्श मानते हुए देश-समाज की मजबूती, विकास, सुख-समृद्धि-शांति के लिए तन-मन से हम योगदान दें:हेमन्त सोरेन मुख्यमंत्री, झारखंड

    देश आज 74वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मना रहा है. इस अवसर पर शहीद स्थल-सह-स्मारक पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झंडोत्तोलन किया और फिर शहीदों की तस्वीर पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित की. मुख्यमंत्री ने देश की आजादी में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हमें उनके जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेना चाहिए. देश कभी इन वीरों के बलिदान को भूल नहीं सकता है.

    क्रांतिवीरों की भूमि रही है झारखंड

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड क्रांतिवीरों की भूमि रही है. आजादी की लड़ाई में यहां के वीरों ने अदम्य साहस दिखाया था. उनके संघर्ष ने ब्रिटिश हुकुमूत को झुकने पर मजबूर कर दिया था. वीर बुधु भगत, शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव , भगवान बिरसा मुंडा, अमर शहीद सिद्दो-कान्हू, नीलांबर-पीताबंर, शेख भिखारी जैसे कई वीरों का यह जन्मस्थल रहा है. इन क्रांतिवीरों को नमन. मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के क्रांतिवीरों ने आजादी के पहले और बाद में अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ते आए हैं. इनकी संघर्षगाथा इतिहास के पन्नों में दर्ज है.

    उन शहीदों को भी नमन, जिनसे हम अपरिचित हैं

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी की लड़ाई में ऐसे कई वीर-शहीद भी हैं, जिनसे हम अपरिचित हैं. जिनकी जानकारी इतिहास के पन्नों में नही है. ऐसे वीरों-शहीदों के चरणों में भी श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि लड़ाई छोटी हो या बड़ी, इस देश के लिए कई ने अपनी कुर्बानी दी है. अपने देश-राज्य के लिए प्राणों की आहुति देना कोई साधारण बात नहीं है.

    देश-समाज के लिए तन-मन से हम सभी योगदान दें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को अपने क्रांतिवीरों को आदर्श मानते हुए देश-समाज की मजबूती, विकास, सुख-समृद्धि-शांति के लिए तन-मन से योगदान देना चाहिए. भारत दुनिया का सबसे मजबूत लोकतंत्र है और सदियों तक इसका वजूद कायम रहेगा. हमें अपने मजबूत लोकतंत्र पर गर्व है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोलमुरी सिरीस रोड में घर में घुसकर शराबियों ने तोड़फोड़ की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया
    Next Article लाल किले से PM नरेंद्र मोदी की तीसरी सबसे लंबी स्पीच, 86 मिनट में PAK-चीन को भी लपेटा, सबसे ज्यादा ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर बोले

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.