Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चिराग पासवान ने खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय का कार्यभार संभाला
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    चिराग पासवान ने खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय का कार्यभार संभाला

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चिराग पासवान ने खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय का कार्यभार संभाला

    नयी दिल्ली:बिहार से सांसद एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने मंगलवार को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री का पदभार संभाल लिया।

    पासवान (42) ने अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान के ‘‘असली’’ राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

    उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की विशाल संभावनाओं को उजागर करने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

     

     

    पासवान ने कहा, ‘‘ खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और मंत्रालय के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद 100 दिवसीय योजना तैयार हो जाएगी।’’

    उन्होंने किसानों को सीधे लाभ पहुंचाने में इस क्षेत्र के महत्व को रेखांकित किया।

     

     

    खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में भारत के पिछड़े प्रदर्शन को स्वीकार करते हुए पासवान ने इस क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए ठोस प्रयास करने का संकल्प लिया।

    उन्होंने कहा, ‘‘ मंत्रालय का दायरा उस व्यक्ति पर निर्भर करता है जो इसका नेतृत्व कर रहा है। मुझे एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है क्योंकि यह करोड़ों किसानों से जुड़ा है। मैंने हमेशा हाजीपुर में प्रसंस्करण इकाइयों के बारे में बात की है। इससे किसानों को बेहतर आय मिलेगी।’’

     

     

    कार्यालय में एक छोटे से धार्मिक समारोह के बाद उन्होंने कार्यभार संभाला। इस अवसर पर पासवान की मां और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय विश्वविद्यालयों को विदेशी संस्थानों की तरह साल में दो बार प्रवेश देने की अनुमति होगी: यूजीसी
    Next Article अमित शाह ने केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में कामकाज संभाला

    Related Posts

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता एवं आनन्द बिहारी दुबे

    May 11, 2025

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    May 11, 2025

    ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल और त्रिनेत्रम आई अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

    May 11, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता एवं आनन्द बिहारी दुबे

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल और त्रिनेत्रम आई अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

    मोदी के नेतृत्व में सर्जिकल प्रहार, झुका पाकिस्तान, दुनिया ने मानी भारत की ताकत

    अवैध खनिज परिवहन, भंडारण एवं उत्खनन को लेकर जांच जारी

    टाटा एजुकेशन एक्सीलेंस प्रोग्राम के अंतर्गत स्कूलों में 5S और विजुअल वर्कप्लेस मैनेजमेंट का आयोजन

    उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न समूहों से संवाद स्थापित किया

    भारत की निर्णायक कार्रवाई से डरा पाकिस्तान, मित्र देशों का आभार : अंकित आनंद

    जमशेदपुर में बंकर पर सभी कि नजर टिकी

    इंटक नेत्री शशि आचार्य को सरायकेला जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.