Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नवादा में चिराग पासवान ने एनडीए के पक्ष में सभा को किया संबोधित
    बिहार राजनीति

    नवादा में चिराग पासवान ने एनडीए के पक्ष में सभा को किया संबोधित

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadApril 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रशांत कुमार की रिपोर्ट

    पटना :लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने  नवादा में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी   की मौजूदगी में एनडीए प्रत्याशी विवेक ठाकुर के लिए विशाल जनसंभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज जहां एक तरफ देश में लोकसभा चुनाव की शुरुआत हो गई है और महज 12 दिन के बाद प्रथम चरण का मतदान होना है। ऐसे में हम सभी लोगों के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आने वाला चुनाव निर्धारित करेगा हम लोगों के आने वाले 5 साल का भविष्य और हम लोगों को यह याद रखने की जरूरत है आज से 10 साल पहले के चुनाव सिर्फ हमारे समाज, हमारे प्रदेश, हमारे देश को बंटवारे की राजनीति के आधार पर होते थे। ऐसे विवादित विभाजनकारी मुद्दे को उठाया जाता था जिससे समाज में बंटवारे के राजनीति को साधा जा सके, भले ही धारा 370 की बात हो, भले ही राम मंदिर निर्माण का बात हो या विभिन्न रिजर्वेशन बिल की बात हो आज हमारे प्रधानमंत्री जी ने तमाम इन मुद्दों को समाधान करने का कार्य किया और आज चुनाव में बात होती है यहां पर सिर्फ विकास के कार्य को गति देने की बात होती है। साथियों आज यहां हम मंच से माता, बुजुर्गों से ,खास तौर पर मेरे तमाम युवा साथियों से आग्रह करूंगा भारत एक युवा देश है, बिहार एक युवा प्रदेश है लगभग 65% बिहार में ऐसे युवा है जिनकी आयु 35% से कम हो पहचानिए अपने ताकत को, अगर बिहार की युवा एकजुट हो जाए, एकत्रित हो जाए तो हमें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। यह बिहार के युवाओं की ताकत है । प्रधानमंत्री जी ने कभी हम युवाओं में भेदभाव नहीं किया, किसी को अगङा, किसी को पिछड़ा, किसी को हिंदू ,किसी को दलित यह नहीं सोचा सब को साथ लेकर चलने की बात की। सबके साथ की और सबके विकास की, सबके विश्वास की बात हमारे प्रधानमंत्री जी ने की। आज जब बिहार में डबल इंजन की सरकार है ,इसको हम लोगों को मजबूती देने की जरूरत है। प्रधानमंत्री जी को मजबूती देने की जरूरत है, हमारे मुख्यमंत्री जी को मजबूती देने की जरूरत है । माननीय जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा को मजबूती देने की जरूरत है । मेरे नेता आदरणीय रामविलास पासवान जी ने एक विकसित बिहार, एक विकसित देश का सपना देखा था, जिससे हमारे प्रधानमंत्री जी पूरा करने में लगे हैं।इस आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान ने दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनौ दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा का भंडारे के साथ हुआ भव्य समापन।
    Next Article 16 को गया आएंगे प्रधानमंत्री: जीतन राम मांझी

    Related Posts

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    July 21, 2026

    – लापता युवक की हत्या का खुलासा

    July 21, 2026

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    – लापता युवक की हत्या का खुलासा

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल, आश्रित को नौकरी की मांग को लेकर अस्पताल गेट जाम

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    बेटियों की सुरक्षा पर सख्ती स्वागतयोग्य, अब जमीन पर दिखे असर अमन कुमार शांडिल्य 

    खेत में उतरीं विधायक पूर्णिमा दास साहू, महिलाओं के साथ की धान रोपनी, बचपन की यादें हुईं ताजा

    गिरिडीह वेंकटेश्वर प्लांट में दर्दनाक हादसा, हाईवा की चपेट में आने से कर्मी की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.