Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाल श्रम गैर कानूनी,औचक निरीक्षण से दुकानदारों में हड़कंप।
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    बाल श्रम गैर कानूनी,औचक निरीक्षण से दुकानदारों में हड़कंप।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दीपक कुमार राय की रिपोर्ट
    बछवाड़ा, बेगूसराय: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रानी एक पंचायत के झमटिया ढाला एवं बैंक बाजार समेत विभिन्न हिस्सों में जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम ने श्रम विभाग एवं बाल संरक्षण पदाधिकारी बछवाड़ा के साथ औचक निरीक्षण किया। टीम ने विभिन्न दुकान,होटलें एवं बछवाड़ा रेलवे पार्किंग स्टैंड पर पहुंचकर प्रतिष्ठान में काम कर रहे कर्मचारियों की उम्र सीमा समेत पहचान संबंधित दस्तावेजों को देखा। साथ ही बाजार एवं दुकानों पर दिख रहे बच्चों से पूछताछ कर घर को भेजा। श्रम विभाग के द्वारा प्रतिष्ठान के मालिकों को शपथ दिलाया गया कि हम बाल मजदूरी न करवाते हैं ना कभी भविष्य में करवाएंगे। बताते चलें कि अनुच्छेद 24 के तहत 18 वर्ष से कम किशोर से काम करवाना बाल श्रम कहलाता है। और यह भारत में गैर कानूनी है। इसके तहत प्रतिष्ठान मालिकों पर प्राथमिकी या जुर्माना किया जा सकता है। मंगलवार को बाल संरक्षण इकाई की टीम के साथ श्रम विभाग एवं बाल संरक्षण पदाधिकारी के औचक निरीक्षण से दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। संरक्षण इकाई के सदस्य राहुल कुमार ने बताया कि जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा विभिन्न हिस्सों में लगातार औचक निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत लोगों को जागरूक कर बाल श्रम पर पाबंदी लगाना है। साथ ही असमर्थ बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराकर बाल गृह या बालिका गृह में दाखिला कराना है। जिससे उनका भविष्य उज्जवल हो सके। उन्होंने कहा कि संरक्षण इकाई के तहत लोगों को सचेत और जागरूक किया जा रहा है। जिससे लोग भविष्य में कभी भी बाल मजदूरी ना कराए। यदि प्रतिष्ठान मालिक बाल मजदूरी करवाते पकड़े जाते हैं तो वह दंड के भागी होंगे। मौके पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बछवाड़ा दिनेश कुमार केसरी,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी तेघड़ा राकेश कुमार,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी भगवानपुर निलेश कुमार एवं बाल संरक्षण पदाधिकारी अरविंद कुमार सुमन समेत माया कौशल्या फाउंडेशन और कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के सदस्य अमृता कुमारी,निक्की कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआर्म्स कांड में तीन साल की सजा
    Next Article महिला को झांसा देकर ठगी एवं यौनशोषण ‌करने का आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    वात्सल्य बालिका गृह में बच्चियों संग मना दीपोत्सव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.