[su_youtube url=”https://youtu.be/Cj5grMDPB7k”]
बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत के क्रम में बिहार और झारखंड के हालात पर चर्चा की. साथ ही जदयू झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष महतो को बिहार से राज्यसभा सांसद बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने सीएम नीतीश कुमार के कुड़मी समुदाय के प्रति आस्था बतायी. उन्होंने बताया कि झारखंड में कुड़मी समुदाय अपेक्षित है. किसी भी राजनीतिक दल ने उन्हें उचित सम्मान नहीं दिया है. बिहार के कुर्मी और झारखंड के कुड़मी दोनों में कोई असमानता नहीं है. यहां के कुड़मी अपने अस्तित्व को लेकर संघर्ष कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि जल्द ही पार्टी झारखंड में नए स्वरूप में होगी. उन्होंने बिहार और झारखंड की तुलना करते हुए कहा 22 साल बाद भी झारखंड बदहाल है. मगर आज बिहार के लोगों को 24 घंटे बिजली मिल रही है. खनिज संपदा और प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण झारखंड में हर तरफ अराजकता फैली हुई है. राज्य सरकार को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा यहां की जनता आशा भरी निगाहों से उनकी ओर देख रही है, उन्हें उचित सम्मान और अधिकार दिलाने का काम सरकार करें. इस दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मुलाकात कर भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की.