Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आगामी छठ महापर्व को लेकर राज्य के सभी घाटों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का दिया निर्देश
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची राजनीति

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आगामी छठ महापर्व को लेकर राज्य के सभी घाटों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का दिया निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आगामी छठ महापर्व को लेकर राज्य के सभी घाटों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का दिया निर्देश

    मुख्यमंत्री ने राजधानी रांची के कांके डैम और हटनिया तालाब घाट पर साफ -सफाई, स्वच्छता, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण , अधिकारियों को दिए कई निर्देश

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने 28 अक्टूबर से शुरू हो रहे लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राज्य के सभी घाटों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। मुख्यमंत्री ने आज राजधानी रांची में कांके डैम और हटनिया तालाब घाट पर साफ- सफाई, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं / व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सभी छठ घाटों पर छठ व्रतधारियों की सहूलियत का ध्यान रखते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाओं को समय पर पुख्ता करें ।

    *_कांके डैम की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने पर सरकार विशेष जोर दे रही है । इस लिहाज से राजधानी रांची में कांके डैम एक बेहतर पर्यटक स्थल है। लेकिन, निरीक्षण के क्रम में यहां की व्यवस्था में कई खामियां और मूलभूत सुविधाओं का अभाव देखने को मिला। आपसी समन्वय नही होने से यहां का बेहतर रखरखाव नहीं हो रहा है । फूड कोर्ट का भवन जर्जर हो चुका है। यहां की तमाम व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त किया जाएगा, ताकि पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके।

    छठ घाटों के निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री के साथ रांची के उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, रांची नगर निगम के नगर आयुक्त श्री शशि रंजन, उप विकास आयुक्त और सदर अनुमंडल पदाधिकारी समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पत्थर से कुचलकर जाहिद खान की हत्या
    Next Article अल्टीमेट डांस सीजन 2 का भव्य आयोजन

    Related Posts

    ससुराल में ननद के साथ विवाद मायके पहुंची शाहीन परवीन ने की आत्महत्या का प्रयास

    May 16, 2025

    चाकुलिया में मूर्ति अनावरण कर राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा शहीद चानकु महतो की जीवनी से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी

    May 16, 2025

    मुखिया कान्हु मुर्मू ने किशोरी व महिलाओं को जागरूक करने का उठाया बीड़ा

    May 16, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ससुराल में ननद के साथ विवाद मायके पहुंची शाहीन परवीन ने की आत्महत्या का प्रयास

    चाकुलिया में मूर्ति अनावरण कर राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा शहीद चानकु महतो की जीवनी से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी

    मुखिया कान्हु मुर्मू ने किशोरी व महिलाओं को जागरूक करने का उठाया बीड़ा

    मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान राशि की रिकवरी किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई

    रोलाडीह हाई स्कूल में 6 कमरों का बनेगा भवन, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने किया भूमि पूजन

    लौहनगरी जमशेदपुर में भाजपा ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के पराक्रम का मनाया गया जश्न, हजारों लोगों ने सड़क पर उतरकर सेना की वीरता को किया सैल्यूट

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने ग्राम मुंडा मंजीत हाइबुरु के परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की

    जद (यू) सीतारामडेरा थाना समिति का विस्तार हुआ. दिलीप प्रजापति और किशोर कुमार बने महासचिव

    यूसिल के तेज तर्रार केमिकल इंजीनियर संजीव टोपनो का जादूगोड़ा से तुम्मलापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट हुआ तबादला मजदूरों में नाराजगी, कंपनी प्रबन्धन पर उठ रहे है सवाल

    सीसीएल के चंद्रगुप्त कोल परियोजना मामले में CID का एक्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.