Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट समेत सात उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त
    Breaking News Headlines

    पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट समेत सात उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट समेत सात उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त
    नई दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सात उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश और कार्यवाहक न्यायाधीशों की नियुक्ति की है. केंद्र सरकार ने अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कर विभिन्न उच्च न्यायालयों के उन सात न्यायाधीशों और कार्यवाहक न्यायाधीशों की पदोन्नति संबंधी घोषणा की है.

     

     

    केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह को पदोन्नत कर उड़ीसा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई को पदोन्नत कर गुवाहाटी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.
    इसी प्रकार राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली को पदोन्नत कर इलाहाबाद उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश, मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस वैद्यनाथन को पदोन्नत कर मेघालय उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति (कुमारी) रितु बाहरी को पदोन्नत कर उत्तराखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्ति कई है.

     

    राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव को पदोन्नत कर इसी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश और पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी एस संधावालिया को पदोन्नति कर इसी उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग कि ओर से सोनारी कब्रिस्तान एवं फागुबाबा श्मशान घाट में 50 दुर्लभ प्रजाति के औषधिय अशोक एवं त्रिफला पौधे का निशुल्क वितरण
    Next Article महाराष्ट्र : बीजेपी विधायक ने थाने के अंदर शिंदे गुट के नेता पर बरसाईं गोलियां, गिरफ्तार

    Related Posts

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    May 28, 2026

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    May 28, 2026

    जमशेदपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    जमशेदपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    गिरिडीह गांवा हाट बाजार में युवक पर छेड़खानी का आरोप, महिलाओं ने चप्पल से की पिटाई, वीडियो वायरल

    जमशेदपुर में निजी स्कूल फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन तेज, पोस्टकार्ड अभियान और भिक्षाटन शुरू

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.