केंद्रीय मंत्री तोखन साहू से मिले चतरा सांसद कालीचरण सिंह, क्षेत्र के विकासात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
नई दिल्ली। चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह ने केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री तोखन साहू से दिल्ली स्थित मंत्रालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान सांसद श्री सिंह ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा की और केंद्र सरकार की ओर से चल रही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत वार्ता की।
सांसद ने चतरा सहित पूरे लोकसभा क्षेत्र में शहरी विकास, आवास योजनाओं, सड़क, पेयजल और स्वच्छता से संबंधित परियोजनाओं के लिए केंद्र से विशेष सहयोग की मांग रखी। उन्होंने ग्रामीण और शहरी इलाकों में समान रूप से विकास सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।
केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की जरूरतों और जनहित से जुड़े सभी मुद्दों पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का संकल्प है कि देश का कोई भी क्षेत्र विकास से वंचित न रहे और हर नागरिक को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
इस मुलाकात के दौरान हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल भी उपस्थित थे।


