जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचे चंद्राय मुर्मू, न्याय नहीं मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका प्रखंड के जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के कुलडीहा पंचायत निवासी चंद्राय मुर्मू ने जादूगोड़ा भूमि समाधान शिविर में पहुंचकर पोटका के सीओ निकिता वाला के सामने अपनी बंदोबस्ती जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनकी जमीन प्लॉट नंबर 418, खाता नंबर 395 है, जो 10 डिसमिल में है। यह जमीन उनकी बंदोबस्ती है। उत्तर दिशा में नागेंद्र नाथ मुर्मू और दक्षिण दिशा में पार्वती मुर्मू ने इस पर कब्जा कर लिया है। चंद्राय मुर्मू ने बताया कि मेरे पुश्तैनी जमीन की भी बिक्री में हिस्सा नहीं दिया जाता है उन दोनों के द्वारा।
चंद्राय मुर्मू ने बताया कि पहले भी उन्होंने नामांकन और सीमांकन कराया था। इसके बावजूद सीमा चिन्ह को उखाड़कर जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है। कई बार शिकायत करने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अगर जल्द न्याय नहीं मिला तो वह को कार्यालय के सामने आत्मदाह करेंगे। उम्र अधिक हो चुकी है। दो बच्चे हैं। जमीन नहीं होने से भुखमरी की स्थिति बन गई है। कब्जाधारियों ने उनकी जमीन पर दुकान और मकान बनाकर बेच दिया है।
सीओ निकिता वाला ने शिकायत सुनने के बाद जांच का आदेश दिया। साथ ही जल्द से जल्द ग्राम में फैसला करने की बात कही।
इधर, रखा माइन्स क्षेत्र में भी कई लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर घर बना लिया है। सी ओ कार्यालय की ओर से नोटिस जारी किया गया है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। रमेश दास को भी नोटिस दिया गया, लेकिन उन्होंने अब तक जमीन खाली नहीं की। उपनंद भकत ओर निताई भकत को भी नोटिस जारी कर 15 दिन बीतने के बाद भी जमीन खाली नहीं की गई।
वहीं, सीओ ने शिशिर पत्रों के घर को तोड़कर