Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चांडिल : ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक
    Breaking News Headlines चाईबासा धर्म सरायकेला-खरसावां

    चांडिल : ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक

    News DeskBy News DeskMarch 27, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चांडिल : ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर अनुमंडल सभागार चांडिल में गुरुवार को अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई. उक्त बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार राय ने की. बैठक में शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ धार्मिक पर्व को मनाने का निर्णय लिया गया. अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि रामनवमी जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकले एवं धर्म विरोधी गानों पर प्रतिबंध रहेगा. साथ ही असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रहेगी. वहीं बैठक में शामिल एसडीपीओ अरविंद कुमार बिन्हा ने कहा कि सभी अखाड़ा कमेटियों को अपने कार्यकर्ताओं को पहचान पत्र जारी करने का निर्देश दिया गया है. बैठक के दौरान चांडिल पंचायत समिति रजिया सुल्तान ने चांडिल बाजार मुख्य मार्ग पर बहती नालियों को साफ- सफाई कराने की मांग की जिसपर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार राय ने संज्ञान लेते हुए पीएचईडी चांडिल  को निर्देशित किया. बैठक में अनुपस्थित रहने पर बिजली विभाग के अभियंता को शो कॉज करने का निर्देश दिया. मौके पर जिप सदस्य सावित्री मार्डी, ज्योतिलाल मार्डी, पंचायत समिति सदस्य रजिया सुल्तान, अखाड़ा, सरहुल एवं ईदगाह कमेटियों के अलावे तमाम पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.

     

    विकास कुमार राय (एसडीओ- चांडिल)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखनिजों के अवैध खनन व परिवहन के रोकथाम हेतु बनाये जाएंगे चेकपोस्ट, बंग्ला ईंट भट्ठा संचालकों के विरूद्ध कार्रवाई का निर्देश
    Next Article चक्रधरपुर में युवक की हत्या से लोगों में दहशत

    Related Posts

    हाँ मैं पागल हो गया पापा

    May 21, 2025

    मेरा भारत महान?

    May 21, 2025

    भीतर के दुश्मनों के खिलाफ सख्ती-चौंकसी बढ़ानी होगी

    May 21, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाँ मैं पागल हो गया पापा

    मेरा भारत महान?

    भीतर के दुश्मनों के खिलाफ सख्ती-चौंकसी बढ़ानी होगी

    राष्ट्रीय हित से जुड़े मामलों में सवाल उठाने के बजाय जिम्मेदारी समझना ज्यादा आवश्यक

    ’ए’ जोन की संगत ने निशान सिंह को दिया विजय का आशीर्वाद, कहा- निशान सिंह की सेवादारी पक्की

    भावनात्मक सशक्तिकरण और तनाव प्रबंधन विषय पर कार्यशाला आयोजित

    झारखंड में भाजपा ने आदिवासी परामर्शदातृ समिति (टीएसी) की बैठक का बहिष्कार करेगा

    मुसाबनी प्रखण्ड प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने राखा _ कॉपर में हरे_ भरे 50 पेड़ों की कटाई का जताया विरोध

    झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति ने राजेश शुक्ल को कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट का सदस्य बनाया

    प्रशासनिक बैठकों में विभागीय पदाधिकारी के अनुपस्थिति पर पंचायत समिति सदस्यों ने जताई नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.