Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं बनी चिंता का विषय, एक बदमाश भीड़ के हत्थे चढ़ा
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर संथाल परगना

    जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं बनी चिंता का विषय, एक बदमाश भीड़ के हत्थे चढ़ा

    News DeskBy News DeskApril 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : शहर में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। खासकर चेन छिनतई की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे आम जनता में दहशत का माहौल बन गया है। ताजा मामला कदमा थाना क्षेत्र का है, जहां शनिवार सुबह एक महिला से चेन छीनने की कोशिश की गई।
    यह घटना कदमा के ब्रम्हर्षि समाज भवन के पास उस समय घटी जब एक महिला रोज की तरह सुबह टहलने निकली थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला सड़क के किनारे अकेली चल रही थी, तभी स्कूटी पर सवार दो युवक तेज रफ्तार में वहां पहुंचे। दोनों ने मौका पाकर महिला के गले से सोने की चेन झपटने की कोशिश की और तेजी से भागने लगे।
    हालांकि, घटनास्थल के पास मौजूद कुछ सतर्क स्थानीय लोगों ने तुरंत सूझबूझ का परिचय देते हुए आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया। थोड़ी दूरी पर जाकर उनमें से एक युवक को पकड़ने में सफलता मिल गई। गुस्साई भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई की, फिर उसे कदमा थाना पुलिस को सौंप दिया।
    पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और घटनास्थल से उसकी स्कूटी को भी जब्त कर लिया है। पूछताछ के दौरान उसने अपने एक अन्य साथी का नाम बताया, जिसकी तलाश फिलहाल जारी है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
    शहरवासियों का कहना है कि हाल के दिनों में चेन स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ गई हैं, खासकर महिलाओं को इसका निशाना बनाया जा रहा है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरक्सौल बॉर्डर से अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार
    Next Article आजाद नगर :अल मलिक आशियाना अपार्टमेंट के इलेक्ट्रिकल पैनल में लगी आग, बड़ी दुर्घटना टली

    Related Posts

    ससुराल में ननद के साथ विवाद मायके पहुंची शाहीन परवीन ने की आत्महत्या का प्रयास

    May 16, 2025

    चाकुलिया में मूर्ति अनावरण कर राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा शहीद चानकु महतो की जीवनी से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी

    May 16, 2025

    मुखिया कान्हु मुर्मू ने किशोरी व महिलाओं को जागरूक करने का उठाया बीड़ा

    May 16, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ससुराल में ननद के साथ विवाद मायके पहुंची शाहीन परवीन ने की आत्महत्या का प्रयास

    चाकुलिया में मूर्ति अनावरण कर राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा शहीद चानकु महतो की जीवनी से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी

    मुखिया कान्हु मुर्मू ने किशोरी व महिलाओं को जागरूक करने का उठाया बीड़ा

    मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान राशि की रिकवरी किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई

    रोलाडीह हाई स्कूल में 6 कमरों का बनेगा भवन, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने किया भूमि पूजन

    लौहनगरी जमशेदपुर में भाजपा ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के पराक्रम का मनाया गया जश्न, हजारों लोगों ने सड़क पर उतरकर सेना की वीरता को किया सैल्यूट

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने ग्राम मुंडा मंजीत हाइबुरु के परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की

    जद (यू) सीतारामडेरा थाना समिति का विस्तार हुआ. दिलीप प्रजापति और किशोर कुमार बने महासचिव

    यूसिल के तेज तर्रार केमिकल इंजीनियर संजीव टोपनो का जादूगोड़ा से तुम्मलापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट हुआ तबादला मजदूरों में नाराजगी, कंपनी प्रबन्धन पर उठ रहे है सवाल

    सीसीएल के चंद्रगुप्त कोल परियोजना मामले में CID का एक्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.