Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में लागू हुआ सीएए, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना, भाजपा जमशेदपुर महानगर ने निर्णय का किया स्वागत, जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- मोदी सरकार ने वसुधैव कुटुंबकम के प्राचीन दर्शन को दोहराया, मोदी सरकार ने एक और गारंटी की पूरी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    देश में लागू हुआ सीएए, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना, भाजपा जमशेदपुर महानगर ने निर्णय का किया स्वागत, जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- मोदी सरकार ने वसुधैव कुटुंबकम के प्राचीन दर्शन को दोहराया, मोदी सरकार ने एक और गारंटी की पूरी

    News DeskBy News DeskMarch 11, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देश में लागू हुआ सीएए, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना, भाजपा जमशेदपुर महानगर ने निर्णय का किया स्वागत, जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- मोदी सरकार ने वसुधैव कुटुंबकम के प्राचीन दर्शन को दोहराया, मोदी सरकार ने एक और गारंटी की पूरी

    जमशेदपुर। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) नियमों की अधिसूचना आज सोमवार को जारी हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सोमवार को शाम करीब छह बजे सीएए के नियमों को लेकर अधिसूचना जारी की गई है। वहीं नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लागू होने की अधिसूचना जारी होने पर देश भर के लोगों में खुशी का माहौल है।

     

     

     

    पूरा देश एक स्वर में देश के सात दशक से अधिक समय के पुराने प्रतिबद्धता को पूर्ण करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह को खुले मन से धन्यवाद कह रहा है। वहीं, सीएए लागू होने की अधिसूचना जारी होने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि सीएए लागू कर मोदी सरकार ने अपनी एक और गारंटी पूरी कर दी है।

     

     

     

    इस संबंध में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने पीएम नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार जताते हुए कहा कि तीन पड़ोसी देश जो कभी अखण्ड भारत के हिस्सा रहे थे। उन देशों में मज़हबी दंशों के कारण पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं अफ़ग़ानिस्तान के हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी एवं ईसाई जैसे छह धर्म के लोगों को नागरिकता देकर मोदी सरकार ने वसुधैव कुटुंबकम के अपने प्राचीन दर्शन को दोहराया है।

     

     

    भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि कांग्रेस एवं अन्य विघटनी ताक़तों द्वारा सीएए कानून को नागरिकता छीनने जैसे झूठे प्रपंचों से भ्रमित करने की कोशिश की गयी। अब सीएए लागू होना वैसे दलों को जोरदार तमाचा जो ये कहते थे कि सीएए से लोगों की नागरिकता चली जाएगी। उन्होंने कहा कि सारा देश ये भलीभांति जान चुका है कि सीएए कानून सिर्फ नागरिकता देने का कानून है ना कि नागरिकता लेने का।

     

     

     

    सुधांशु ओझा ने कहा कि सीएए लागू होना यह भी दर्शाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार जो भी निर्णय लेती है उस फैसले पर पीछे नही हटती है। यही मोदी की गारंटी है। पड़ोसी देश में धार्मिक आधार पर प्रताड़ित होकर भारत में रह रहे अनेकों शरणार्थियों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम मोदी जी की सरकार ने किया है। अब वो भी पूरे सम्मान और पहचान के साथ जीवन व्यतीत कर सकते हैं। इसके साथ ही, ऐसे सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान देंगे।

     

     

     

    मोदी सरकार ने संकल्प पत्र के अपने संकल्प को किया पूरा: प्रेम झा
    मोदी सरकार द्वारा सीएए लागू किये जाने की अधिसूचना का भाजपा जमशेदपुर महानगर प्रवक्ता प्रेम झा ने स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा ने वर्ष 2019 के संकल्प पत्र के एक और संकल्प को सिद्ध किया है। प्रेम झा ने कहा कि अधिसूचना जारी करने के साथ पीएम मोदी ने यह क्रांतिकारी निर्णय लेकर अपनी एक और प्रतिबद्धता पूरी की है। सीएए लागू होने से पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक आधार पर उत्पीड़ित लोगों के लिए भारत में नागरिकता पाने का मार्ग प्रशस्त होगा। भाजपा ने जो कहा है उसे लगातार पूरा कर रही है।

     

     

     

    ज्ञात हो कि भारतीय नागरिकता कानून 1955 में बदलाव के लिए नागरिकता संशोधन विधेयक 2016 संसद में पेश किया गया। 10 दिसंबर 2019 को लोकसभा में और अगले दिन राज्यसभा में पास हुआ। राष्ट्रपति द्वारा 12 दिसंबर 2019 को मंजूरी मिलते ही सीएए कानून बना और 11 मार्च 2024 को केंद्र सरकार ने सीएए लागू होने की अधिसूचना जारी की।

    केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- मोदी सरकार ने वसुधैव कुटुंबकम के प्राचीन दर्शन को दोहराया देश में लागू हुआ सीएए भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मोदी सरकार ने एक और गारंटी की पूरी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्र सरकार द्वारा CAA लागू करने पर देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और गृह मंत्री आदरणीय अमित शाह को बहुत-बहुत धन्यवाद
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    पचम्बा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दो नाबालिग लड़कियां मुक्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार

    May 27, 2026

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    May 27, 2026

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पचम्बा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दो नाबालिग लड़कियां मुक्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाल्मीकिनगर और कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट : मुख्यमंत्री

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.