Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘BRS और बीजेपी ने मिलकर तेलंगाना को तबाह कर दिया’, राहुल गांधी का तीखा प्रहार
    Breaking News Headlines राजनीति

    ‘BRS और बीजेपी ने मिलकर तेलंगाना को तबाह कर दिया’, राहुल गांधी का तीखा प्रहार

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ‘BRS और बीजेपी ने मिलकर तेलंगाना को तबाह कर दिया’, राहुल गांधी का तीखा प्रहार
    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तेलंगाना में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली एक युवती की कथित आत्महत्या की घटना को लेकर शनिवार को प्रदेश की भारत राष्ट्र समिति सरकार पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि ‘भाजपा रिश्तेदार समिति’ और भारतीय जनता पार्टी ने मिलकर राज्य को तबाह कर दिया है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही 23 वर्षीय युवती ने हैदराबाद के अशोक नगर स्थित अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों ने इलाके में प्रदर्शन किया।

     

    ‘BRS-बीजेपी ने मिलकर तेलंगाना को तबाह किया’
    राहुल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कल हैदराबाद में एक छात्रा की आत्महत्या का समाचार अत्यंत दुखद है। यह आत्महत्या नहीं, हत्या है-युवाओं के सपनों की, उनकी उम्मीदों और आकांक्षाओं की।” उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘तेलंगाना के युवा आज बेरोजगारी के कारण पूरी तरह से टूट चुके हैं। पिछले 10 वर्षों में भाजपा रिश्तेदार समिति (बीआरएस) और भाजपा ने मिलकर अपनी अक्षमता से राज्य को तबाह कर दिया है।”

    तेलंगाना में ‘जॉब कैलेंडर’ जारी करेगी कांग्रेस
    राहुल ने कहा, ‘‘तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार ‘जॉब कैलेंडर’ जारी करेगी, एक महीने में यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) की तर्ज पर टीएसपीएससी (तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग) का पुनर्गठन करेगी और एक साल के भीतर दो लाख खाली सरकारी पदों को भरेगी। यह गारंटी है।” वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘तेलंगाना में 23 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या से स्तब्ध और दुखी हूं।

     

     

    इस छात्रा ने कथित तौर पर राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं में बार-बार स्थगन और अनियमितताओं के कारण अपना जीवन समाप्त करने के लिए कठोर कदम उठाया। दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘परीक्षा आयोजित करने में बीआरएस सरकार की उदासीनता के कारण तेलंगाना में हजारों युवा अभ्यर्थी निराश और क्रोधित हैं। तेलंगाना के युवा भ्रष्ट, अयोग्य और अक्षम बीआरएस सरकार को जवाबदेह ठहरा रहे हैं और इसे राज्य की सत्ता से बाहर कर देंगे।” तेलंगाना में 30 नवंबर को सभी 119 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्या सरकार अखबारों को बंद कर देना चाहती है? क्या कहता है जनविश्वास कानून:सुभाष सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष लीपा 
    Next Article लावारिस शवो का अंतिम संस्कार करने वाली संस्था अंत्योदय अभियान द्वारा 123 शवो का पिंडदान, सामूहिक श्राद्ध कार्यक्रम का आयोजन पार्वती शमशान घाट में किया

    Related Posts

    महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर भाजपा का रांची में महिला आक्रोश मार्च, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में जमशेदपुर महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

    April 25, 2026

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद जमशेदपुर द्वारा जानकी नवमी समारोह का आयोजन 

    April 25, 2026

    गंगा नारायण सिंह जयंती पर मैदान में उमड़ा जनसैलाब, 55 हजार लोगों की ऐतिहासिक भागीदारी पारंपरिक वेशभूषा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और बुद्धिजीवियों के संबोधन से गूंजा गोपाल मैदान

    April 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    चांडिल में NHRC की टीम पहुंची, विस्थापित गांवों की बदहाली देख चौंकी स्पेशल रैपोर्टियर

    जेवियर स्कूल गम्हरिया में प्राइज नाइट समारोह का भव्य आयोजन

    रांची में भाजपा की महिला आक्रोश रैली पूरी तरफ नौटंकी – अजय मंडल

    महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर भाजपा का रांची में महिला आक्रोश मार्च, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में जमशेदपुर महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद जमशेदपुर द्वारा जानकी नवमी समारोह का आयोजन 

    गंगा नारायण सिंह जयंती पर मैदान में उमड़ा जनसैलाब, 55 हजार लोगों की ऐतिहासिक भागीदारी पारंपरिक वेशभूषा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और बुद्धिजीवियों के संबोधन से गूंजा गोपाल मैदान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.