छठ व्रतधारियों के लिए ब्रह्मर्षि विकास मंच की सौगात 551 सूप और पूजन सामग्री का वितरण रविवार को
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : आगामी छठ पर्व के अवसर पर ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की ओर से रविवार को 11 प्रकार के फलों से भरे 551 सूप का वितरण किया जाएगा। मंच की ओर से यह पुनीत कार्य छठ घाटों पर श्रद्धालुओं और व्रतधारियों के बीच किया जाएगा।
राजेश चौधरी और पिंटू सिंह ने बताया कि इस अवसर पर कच्चा दूध, आम का दातुन, धूप, अगरबत्ती, दिया, टाटा ग्लूकोज, चाय-बिस्कुट और अन्य आवश्यक सामग्री भी वितरित की जाएगी, ताकि व्रतधारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस आयोजन में अध्यक्ष विकास सिंह,महासचिव अनिल ठाकुर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी, मंच के संस्थापक महासचिव राजकिशोर सिंह, उदय शर्मा, राजेश चौधरी, साकेत कुमार, पिंटू सिंह और अमलेश कृष्णा सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
राजेश चौधरी ने बताया कि समाज के युवाओं के सहयोग से यह पुनीत कार्य वर्षों से निरंतर किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य छठ व्रतधारियों की सेवा और समाज में सहयोग की भावना को सशक्त बनाना है।


