Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 22 साल बाद रावण के किरदार में आशुतोष राणा की थिएटर में वापसी
    Breaking News Headlines सिनेमा

    22 साल बाद रावण के किरदार में आशुतोष राणा की थिएटर में वापसी

    News DeskBy News DeskFebruary 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुंबई.मुंबई में होने वाला है अब तक का सबसे बड़ा प्ले. भारत के 10 शहरों में अंधाधुंध सफलता के बाद आशुतोष राणा और राहुल बुचर स्टारर प्ले ‘हमारे राम’ एक हफ्ते के लिए मुम्बई के सबसे बड़े ऑडिटोरियम मे होने जा रहा हैं . 22 साल बाद थिएटर में वापसी कर रहे आशुतोष राणा ने रावण की भूमिका कर चारो तरफ हाहाकार मचा दिया है. इस प्ले को इतना पसंद किया जा रहा है कि पब्लिक की हाई डिमांड पर इसे एक हफ्ते के लिए मुंबई में दिखाया जाएगा.

     

    आपको बता दे कि पिछले साल 2 दिन के लिए मुम्बई में यह प्ले दिखाया गया था लेकिन ‘हमारे राम ‘की अपार सफलता और लोगों में शो को देखने की उत्सुकता को देखते हुए प्ले के प्रोड्यूसर राहुल बुचर और फ़ेलिसिटी थिएटर ने मुम्बई के सबसे बड़े ऑडोटोरियम में इस प्ले को रखा है जहाँ एक समय मे हज़ारों लोग आकर प्ले का आनंद उठा सकते हैं.

    राम राज पर किताब लिख चुके अभिनय के महारथी और ज्ञानी एक्टर आशुतोष राणा, बचपन से ही रावण का किरदार निभाना चाहते थे और ‘हमारे राम’ प्ले के द्वारा उनका ये स्वप्न फलित हुआ हैं. एक्टिंग का कोई भी पैमाना हो , आशुतोष राणा हर कसौटी पर खरे उतरते हैं और यही वजह हैं हमारे राम में उनके द्वारा रावण के निभाये गए किरदार को बहुत बड़ी सफलता मिली है.

    16 से 23 फरवरी, 2025 दोपहर 2 और 7 बजे मुंबई के नीता मुकेश अम्बानी कल्चरल सेन्टर में ये प्ले दिखाया जाएगा.’हमारे राम’ प्ले में एक्टर राहुल बुचर राम की भूमिका में दिखाई देंगे,जो इस प्ले के लेखक, प्रोड्यूसर और एक्टर भी हैं . इसके अलावा दानिश अख्तर(हनुमान), तरुण खन्ना(शिव), हरलीन कौर रेखी(सीता) और करन शर्मा (सूर्यदेव) के किरदार में दिखाई देंगे.

    सिंगर सोनू निगम, शंकर महादेवन और कैलाश खेर ने भी इस प्ले के गीत के लिए अपनी आवाज़ दी हैं. लव और कुश से शुरू होनेवाला ये नाटक भगवान राम से उनकी माता सीता के बारे में पूछे गए सवालों पर आधारित हैं. ‘हमारे राम’ दर्शकों को भगवान राम और सीता की अमर कहानी और भगवान सूर्य के माध्यम से उनके शाश्वत प्रेम ,कठिनाइयो,परीक्षणों और विजय की यात्रा को दर्शाता हैं.

    राम की भूमिका निभा रहे एक्टर और प्ले के प्रोड्यूसर राहुल बुचर कहते हैं कि” हमारे राम को रामायण कहानी में एक नया रूप लाने के लिए बड़ी की सहजता से नाटक को बुना गया हैं ताकि नई पीढ़ी को पसंद आ सके. आशुतोष राणा द्वारा रावण का संवेदनशील चित्रण सराहनीय हैं और निर्देशक गौरव भारद्वाज की ये अनमोल कोशिश खूब रंग ला रही हैं. ”

    फ़ेलिसिटी द्वारा प्रस्तुत किये गए इस विशाल प्रोडक्शन में मंच पर रामायण के अनकहे अध्यायों को उजागर करने के लिए रोशनी, बैक ग्राउंड स्कोर, एल ई डी बैकड्रॉप,लुभावने हवाई अभिनय, वीफक्स और 50 से अधिक नर्तकियों के समहू से रोमांचित होना शामिल हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए खोला खजाना, विजेता टीम को मिलेगी बंपर प्राइज मनी
    Next Article सैम पित्रोदा के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा, जयराम रमेश बोले- यह पार्टी के विचार नहीं हैं

    Related Posts

    मोदी के सेवा समर्पण से जुड़े 13 सूत्री कार्यक्रम को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला

    September 16, 2026

    तेघड़ा में सैलून में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हिमांशु गंभीर रूप से घायल

    September 16, 2026

    ओजोन परत की सुरक्षा से ही सुरक्षित रहेगा भविष्य

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गरीबों और भूमिहीनों के हक के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे लाल झंडे के सिपाही नंदलाल पंडित

    मोदी के सेवा समर्पण से जुड़े 13 सूत्री कार्यक्रम को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला

    तेघड़ा में सैलून में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हिमांशु गंभीर रूप से घायल

    ओजोन परत की सुरक्षा से ही सुरक्षित रहेगा भविष्य

    बाढ़ राहत सामग्री वितरण में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग

    जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने मिशन शक्ति योजना अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया

    निरसा में पुलिस मुठभेड़, निखार और नीरज सिंह हत्याकांड का आरोपी शूटर सागर घायल

    बखरी में गूंजा पत्रकार एकता का स्वर:सहरसा में पत्रकार से मारपीट के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च

    टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई विश्वकर्मा पूजा

    कल विश्वकर्मा पूजा, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.