किसानों के समर्थन में खेतों में करेंगे भाजपा कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन
जामताड़ा
18 जून प्रातः 8:00 से 11:00 बजे दिन तक जामताड़ा जिले के खेतों में धरना प्रदर्शन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता देंगे |उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा |श्री सिंह ने कहा कि जामताड़ा जिला में किसानों के मुद्दे पर भाजपा कार्यकर्ता खेतों में उतरेंगे| राज्य भर के किसानों के धान क्रय ,धान बकाया का भुगतान नहीं किए जाने के खिलाफ जामताड़ा जिला के भाजपा कार्यकर्ता 18 जून को धरना प्रदर्शन करेंगे |जामताड़ा जिला के किसानों का धान का बकाया का भुगतान नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है| जामताड़ा जिले में भी बीते वर्ष धान की अच्छी फसल होने से किसान काफी खुश और उत्साहित थे |झारखंड के मुख्यमंत्री के निर्देश पर नवंबर 2020 में किसानों से धान क्रय कार्यक्रम प्रारंभ हुआ |किन्तु एक सप्ताह बाद कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और सरकार के मंत्री रामेश्वर उरांव के द्वारा जारी आदेश जिसमें गीले धान का कारन बताकर मुख्यमंत्री के आदेश को दरकिनार करते हुए अनावश्यक धान खरीद पर अनावश्यक लगाएं और किसानों के धान घर में सड़ रहे हैं बकाया धान का भी भुगतान नहीं हो रहा है |जबकि धान बुवाई का काम एक सप्ताह के अंदर शुरू होने वाला है| लेकिन खरीदा धान का पैसा अब तक किसानों को नहीं मिला है| करोना संकट के बीच किसानों की समस्या को भाजपा नजदीक से महसूस कर रही है| इसलिए भाजपा किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है |चुनाव पूर्व में जेएमएम, कांग्रेस ,राजद ने जो वादा किसानों के साथ किया था उसको भूल गई है |जो जिले के किसानों के साथ नाइंसाफी है|