Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वाती मालीवाल के साथ दुर्व्यवहार मामले की जांच के लिए केजरीवाल के आवास के बाहर भाजपा का प्रदर्शन
    Breaking News Headlines राजनीति

    स्वाती मालीवाल के साथ दुर्व्यवहार मामले की जांच के लिए केजरीवाल के आवास के बाहर भाजपा का प्रदर्शन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    स्वाती मालीवाल के साथ दुर्व्यवहार मामले की जांच के लिए केजरीवाल के आवास के बाहर भाजपा का प्रदर्शन

    नयी दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सांसद स्वाति मालीवाल से जुड़ी घटना की जांच की मांग करते हुए बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के निकट प्रदर्शन किया। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कथित घटना पर केजरीवाल की चुप्पी पर सवाल उठाया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘यह एक महिला के सम्मान का मामला है जो दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख रही हैं। हम यहां उनका समर्थन करने के लिए हैं। आप नेता संजय सिंह ने इस घटना को स्वीकार किया है।’’

    सचदेवा ने कहा कि मालीवाल ने पहले आरोप लगाया था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के सहायक विभव कुमार ने उनके आवास पर उनके साथ ‘दुर्व्यवहार’ किया।

     

     

    मालीवाल के आरोपों के एक दिन बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल इस मामले में कड़ी कार्रवाई करेंगे।

    सचदेवा ने कहा कि सिंह द्वारा घटना की पुष्टि होने के बाद पुलिस जांच शुरू कर सकती है। उन्होंने मालीवाल से भी आग्रह किया कि वह पुलिस को अपना बयान देने के लिए आगे आएं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखेतड़ी खदान में फंसे 15 लोगों को निकाला गया: अधिकारी
    Next Article ओडिशा : वयोवृद्ध कांग्रेस नेता दंबरुधर उलाका का 86 वर्ष की आयु में निधन

    Related Posts

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    May 9, 2025

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    May 9, 2025

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    शूरवीर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा: धर्मेंद्र सोनकर

    11 मई को जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का चुनाव

    दलाल मोटी रकम लेकर बांट रहे है कुलडीहा में सरकारी जमीन का कागजात

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.