भाजपा परसुडीह मंडल द्वारा मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष विश्वजीत कुमार की अध्यक्षता में राज्य सरकार के खिलाफ धरना दिया गया। हेमंत सरकार की किसानों से वादाखिलाफी एवं राज्य के किसानों को मुआवजा तथा किसी भी तरह की सहायता देने में नाकामी को उजागर करने के लिए यह धरना दिया गया।धरना में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य पंकज सिन्हा, परसुडीह मंडल अध्यक्ष त्रिदिब चट्टराज, महामंत्री देवेंद्र सिंह, रमेश उपाध्याय, सुजीत सिंह,मंगल कर्मकार,मुकेश शर्मा राजू शर्मा सागर गोराई मनोज पर्जापति संजय डे भारत गोराई हीरा साव जवाहर कुशवाहा लालन यादव,आकाश साहू सुजीत सिंह बिट्टू दत्ता रीत सिंह राज सिंह संभू मुखी एवं अनेक भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।