Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  शहर में बढ़ते आपराधिक घटना एवं नशे के कारोबार पर भाजपा ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, सभी थाना क्षेत्र में ज्ञापन सौंप दिया अल्टीमेटम
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

     शहर में बढ़ते आपराधिक घटना एवं नशे के कारोबार पर भाजपा ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, सभी थाना क्षेत्र में ज्ञापन सौंप दिया अल्टीमेटम

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 11, 2021Updated:August 11, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शहर में बढ़ते आपराधिक घटना एवं नशे के कारोबार पर भाजपा ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, सभी थाना क्षेत्र में ज्ञापन सौंप दिया अल्टीमेटम

    ■ लौहनगरी बन रही अपराध नगरी, संज्ञान ले प्रशासन नहीं तो करेंगे आंदोलन: गूँजन यादव।

    जमशेदपुर। जमशेदपुर में अपराध का ग्राफ प्रतिदिन तेजी से बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन शहर के किसी न किसी क्षेत्र में हो रहे हत्या, चोरी, छिनतई, अपहरण, दुष्कर्म एवं रंगदारी की घटनाओं से शहरवासी भयाक्रांत हैं। हाल के दिनों में शहर में नशे का कारोबार भी तेजी से फल-फूल रहा है, जिससे युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आने लगे हैं। शहर में चिंता का विषय बन चुके इन समस्याओं पर सूबे की मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसपर बुधवार को जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। बुधवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे शहर के सभी थाना में गिरती विधि-व्यवस्था समेत मंडल के विभिन्न समस्याओं पर ज्ञापन सौंपकर 10 दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई।

     

    सीतारामडेरा थाना में भाजपा महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव ने बताया कि जमशेदपुर झारखंड की औद्योगिक राजधानी है। औधोगिक शहर होने के कारण यहां मजदूरों की संख्या भी बहुतायत में है।अपनीं इन्ही खूबियों के कारण जमशेदपुर की चर्चा पूरे देश में कॉस्मोपॉलिटन लौह नगरी के रूप में होती है। पर विगत कुछ माह से शहर में बढ़ते अपराध, चोरी, छिनतई, ब्राउन शुगर एवं नशे के कारोबार के कारण इस शांतिप्रिय शहर की छवि धूमिल हो रही है। अब शहर की पहचान लौहनगरी से हटकर अपराध नगरी के रूप में होनें लगी है। उन्होंने कहा कि शहर में ब्राउन शुगर, स्मैक एवं अन्य नशे का कारोबार युवाओं को तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रहा है। जिससे युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। शहर में लगातार दिनदहाड़े चोरी और छिनतई की घटनाएं हो रहीं है। चोरों का हौसला इतना बढ़ गया है कि वे बैखोफ होकर भगवान के मंदिरों पर भी हाथ साफ कर रहें है। शहर में इंसान तो इंसान भगवान भी सुरक्षित नहीं है। बताया कि इन सब विषयों को लेकर महनागर के सभी थाना में मंडल अध्यक्ष के अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा है। अगर दिए गए समयावधि पर आवश्यक संज्ञान नहीं लिया जाता है तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कोविड नियमों को ध्यान में रखकर आंदोलन की रणनीति तय करेंगे और उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

    मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी मंडलों में दिया ज्ञापन:
    सीतारामडेरा- सुरेश शर्मा, बारीडीह- संतोष ठाकुर, साकची पुर्वी- ध्रुव मिश्रा, गोलमुरी- अजय सिंह, बिरसानगर- बबलू गोप, टेल्को-हेमंत सिंह, बर्मामाइंस- दीपक झा, बिस्टुपुर- संजय तिवारी, कदमा- राजेश सिंह, सोनारी-प्रशांत पोद्दार, साकची पश्चिम- बरजंगी पांडेय, मानगो- विनोद राय, उलीडीह- अमरेंद्र पासवान, आजादनगर- फातिमा शाहीन, बागबेड़ा- संजय कुमार सिंह, घाघीडीह- संदीप शर्मा बॉबी, सुंदरनगर- चंचल चक्रवर्ती, कोवाली- रविन्द्र नाथ सरदार, आसनबनी- हलदर दास, पोटका- सुदीप कुमार डे, जुगसलाई- हेमेंद्र जैन, परसुडीह- त्रिदेव चटराज, घोड़ाबांधा- दीपक पॉल, गोविंदपुर- पवन सिंह, एमजीएम- सुनील सिंह मुंडा, बोड़ाम- शांतनु मुखर्जी, पटमदा- मंटू चरण दत्ता एवं कमलपुर में प्रधान महतो के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।

    इस दौरान जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य समेत मंडल पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड ऑप्थमोलीजिकल सोसायटी द्वारा कोरोना के इस वैश्विक संकट काल में अतुलनीय भूमिका निभाई गई हैं जिसकी जितनी प्रसंशा की जाए वो कम: बन्ना गुप्ता
    Next Article झामुमो विधायको का शहर में घुसने नही देंगे : अप्पू तिवारी

    Related Posts

    राजद का जामताड़ा प्रखंड एवं नगर पंचायत जामताड़ा का प्रखंड अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष का चुनाव संपन्न

    June 2, 2025

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत के प्रतिनिधियों ने रांची जाकर राज्य उपभोक्ता आयोग के प्रभारी अध्यक्ष वसंत गोस्वामी से की मुलाकात

    June 2, 2025

    उपायुक्त ने मुसाबनी प्रखंड के कुलामारा गांव में सबर टोला का किया निरीक्षण

    June 2, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राजद का जामताड़ा प्रखंड एवं नगर पंचायत जामताड़ा का प्रखंड अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष का चुनाव संपन्न

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत के प्रतिनिधियों ने रांची जाकर राज्य उपभोक्ता आयोग के प्रभारी अध्यक्ष वसंत गोस्वामी से की मुलाकात

    उपायुक्त ने मुसाबनी प्रखंड के कुलामारा गांव में सबर टोला का किया निरीक्षण

    हेडलाइंस : आपका *राष्ट्र आपका *संवाद

    एक देश एक चुनाव लागू होने से देश को विकसित राष्ट्र बन ने हेतु मिलेगी सुपरफास्ट गति : मालती अरोड़ा पानीपत

    नीति खुली-राह फिर भी उलझी: ग्रीन एनर्जी की असली कसौटी

    माता-पिता और संतान के संबंधों की संस्कृति को जीवंतता दें

    ऑपरेशन सिंदूर पर राजनीतिक चुप्पी से पारदर्शिता पर सवाल

    आशुतोष राय ने शोक जताया

    एस. डी. एस. एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में सी.बी.एस.ई. का दो दिवसीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण (टीओटी) कार्यशाला का समापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.