Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय जनता पार्टी का 30 दिवसीय सांगठनिक अभियान बेगूसराय जिले में अभूतपूर्व रहा: राजीव कुमार वर्मा
    बिहार बेगूसराय राजनीति

    भारतीय जनता पार्टी का 30 दिवसीय सांगठनिक अभियान बेगूसराय जिले में अभूतपूर्व रहा: राजीव कुमार वर्मा

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दयानंद कश्यप की रिपोर्ट
    बेगुसराय : बेगूसराय जिले के 7 विधानसभा अंतर्गत 35 सांगठनिक प्रखंडों में कार्यक्रमों का तांता लगा रहा। इसके तहत लाभार्थी सम्मेलन, संयुक्त मोर्चा सम्मेलन, वरिष्ठ कार्यकर्ता भोजन एवं परिचर्चा कार्यक्रम, योग दिवस, पर्यावरण दिवस, विकास तीर्थ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ भूतों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के साथ संवाद, मन की बात, प्रबुद्ध जन सम्मेलन, संपर्क से समर्थन, जन समर्थन रैली, घर-घर संपर्क अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
    इसी क्रम में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद, बेगूसराय के लोकप्रिय सांसद केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह, पुर्व उपमुख्यमंत्री सह सांसद सुशील कुमार मोदी, राकेश सिन्हा ने विभिन्न कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लेकर इसे सफल बनाया।भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने 1 महीने के इस अभूतपूर्व सांगठनिक एवं जनसंपर्क अभियान की सफलता में लगे सभी मंडल अध्यक्ष सभी कार्यक्रम के प्रभारी, एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि इस सांगठनिक महापर्व में 1000 से अधिक वरिष्ठ जन, एवं विभिन्न विधाओं में अपनी विशेषता रखने वाले समाज के अग्रणी लोगों से मिलकर मोदी सरकार के 9 साल की बेमिसाल उपलब्धियों को रखा।
    लोकसभा संयोजक कृष्ण मोहन पप्पू ने बताया कि भाजपा अपनी सांगठनिक मजबूती के बल पर 2024 में बेगूसराय संसदीय क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता के साथ 2025 के विधानसभा चुनाव में एक बड़ी ताकत के रूप में उतरेगी।भाजपा नेता सह मुंगेर भाजपा प्रभारी अमरेंद्र कुमार अमर ने कहां कि भाजपा ने सांस्कृतिक राष्ट्रवादी और विकासशील सोच के तहत 9 वर्षों में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चतुर्दिक विकास किया है। उन्होंने लखीसराय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अभूतपूर्व रैली में बेगूसराय की बड़ी सहभागिता के लिए कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।
    भाजपा प्रवक्ता शुभम कुमार ने जिला से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया जिन्होंने इस कार्यक्रम को अपनी लगन और मेहनत से अभूतपूर्व बनाया। 1 महीने तक चले इस कार्यक्रम में विधायक सुरेंद्र मेहता, कुंदन कुमार, विधान पार्षद सर्वेश कुमार, पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार, पूर्व प्रत्याशी राम शंकर पासवान, सुरेश राय,जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, पुष्पा राम,विकास कुमार सिंह, बलराम प्रसाद सिंह, बेबी रजक, मृत्युंजय कुमार वीरेश, रौनक कुमार, जिला महामंत्री रामप्रवेश साहनी, कुंदन भारती, राकेश पांडे, जिला मंत्री रीता पासवान ,बब्लेश पार्थसारथी, संजन जयसवाल, मोर्चा के अध्यक्ष सुमित सन्नी, सीताराम सिंह, सरोजिनी भारती, कुंदन कानू, परवेज आलम, अमित कुमार, गौरी शंकर पोद्दार,बासुकी शर्मा, ललन सिंह शशांक शेखर, आईटी सोशल मीडिया के संयोजक आलोक बंटी सहित सभी मंडल अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष शामिल थे।महीने भर चले इस भाजपा के सघन सांगठनिक कार्यक्रम से संपर्क अभियान ने जिले भर के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है जिससे यह माना जा रहा है कि यह आगामी लोकसभा चुनाव के पूर्व महा अभियान की शुरुआत थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा ने चलाया जन सम्पर्क अभियान।
    Next Article भाजपा की कोल्हान प्रमंडलीय बैठक शनिवार को, जुटेंगे पूरे कोल्हान के प्रमुख नेता व कार्यकर्तागण, बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय का मिलेगा मार्गदर्शन, बैठक को लेकर भाजपा की सभी तैयारियां हुई पूरी

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.