भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की कार्य समिति की बैठक रांची प्रदेश कार्यालय में संपन्न
भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की कार्य समिति की बैठक रांची प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई उक्त बैठक में प्रदेश महिला मोर्चा के सदस्य श्रीमती मालती गिलवा शरिक हुई और बैठक में संगठन को सशक्त करने पर चर्चा की साथ ही श्रीमती गिलवाने बैठक में मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान में महिला शक्ति वंदन विधेयक पास किए जाने पर बोलते हुए कहीं की मोदी सरकार द्वारा पारित महिलाओं के लिए पारित आरक्षण 33% किए गए हैं जो एक ऐतिहासिक कदम है इस विधेयक से देश के महिलाओं को काफी शक्ति मिली है जिसकी जानकारी हम सभी को गांव-गांव में जाकर महिलाओं को जानकारी देना है ताकि इस विधयक का लाभ देश के
महिलाओं को मिले साथ ही उन्होंने राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों पर भी प्रहार करते हुए कहीं की राज्य सरकार द्वारा चुनाव से पहले जो भी घोषणाएं की गई थी वह अब तक जमीन पर नहीं उतर पाई है इसके भी जानकारी हम सभी महिलाओं को गांव-गांव जाकर देनी चाहिए बैठक में उनके साथ जिले के महिला मोर्चा के सुमन गागराई एवं लक्ष्मी दास भी थी