Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा जमशेदपुर महानगर ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के 99वीं जयंती पर आयोजित की संगोष्ठी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा- सुशासन के सशक्त सूत्रधार थे अटल बिहारी वाजपेयी, झारखंड के जनक अटल जी के अटल इरादों का प्रत्येक झारखंडवासी रहेगा ऋणी, गोष्ठी में सांसद विद्युत महतो ने भी रखे विचार
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के 99वीं जयंती पर आयोजित की संगोष्ठी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा- सुशासन के सशक्त सूत्रधार थे अटल बिहारी वाजपेयी, झारखंड के जनक अटल जी के अटल इरादों का प्रत्येक झारखंडवासी रहेगा ऋणी, गोष्ठी में सांसद विद्युत महतो ने भी रखे विचार

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 25, 2023No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के 99वीं जयंती पर आयोजित की संगोष्ठी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा- सुशासन के सशक्त सूत्रधार थे अटल बिहारी वाजपेयी, झारखंड के जनक अटल जी के अटल इरादों का प्रत्येक झारखंडवासी रहेगा ऋणी, गोष्ठी में सांसद विद्युत महतो ने भी रखे विचार

     

     

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती के अवसर पर बिस्टुपुर स्थित चैंबर भवन में संगोष्ठी का आयोजन करते हुए सुशासन दिवस मनाया गया। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में चंदनकियारी के विधायक सह नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा व अन्य वरीय नेतागण मुख्यरूप से शामिल हुए। संगोष्ठी का विधिवत शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के छविचित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर नमन करने के उपरांत हुई। इस दौरान उपस्थितजनों ने उन्हें स्मरण करते हुए उनके जीवन को अनुसरण कर उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी अवा। धन्यवाद ज्ञापन बिस्टुपुर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने किया।

     

     

    संगोष्ठी को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि भारत रत्न से सुशोभित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी लोकतांत्रिक व मानवतावादी मूल्यों की प्रतिमूर्ति थे। वह सुशासन के सशक्त सूत्रधार थे। उनके जीवन आदर्श हम सबके लिए अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अटल बिहारी वाजपेयी जी के सुशासन के सपने को साकार कर रही है। अमर बाउरी ने कहा कि भाजपा

     

     

    कार्यकर्ता अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन आदर्शों का अनुसरण करते हुए सुशासन के रास्ते पर चलें। अटल जी जैसे मनीषियों के त्याग, तपस्या और बलिदान के बल पर ही भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी बनी है। श्रद्धेय अटल जी के बताए रास्ते पर चलकर ही आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल बनी है। कहा कि अटल जी के प्रधानमंत्रित्व काल में देश ने चौतरफा विकास किया। यह उनके द्वारा रखी गई नींव की ही देन है की आज भारत की पूरे दुनिया में जय-जयकार हो रही है।

     

     

    नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि झारखंड राज्य युग पुरुष, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का सदैव ऋणी रहेगा। जिन्होंने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिया। दशकों तक चले आंदोलन के बाद उनके अटल इरादों के कारण झारखंड अस्तित्व में आया। उनका राजनीतिक जीवन दर्शन, हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने जिस विचारधारा के साथ कार्य किया, उनका अनुसरण कर हमें निरंतर आगे बढ़ना है। भाजपा के स्थापना के मौके पर पूर्व श्रद्धेय अटल जी ने कहा था ‘अंधेरा छटेगा सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा’ वो सारी बातें आज सच साबित हो रही है।

     

     

    वहीं, सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री, संसद की विभिन्न महत्वपूर्ण स्थायी समितियों के अध्यक्ष और विपक्ष के नेता के रूप में उन्होंने आजादी के बाद भारत की घरेलू और विदेश नीति को आकार देने में अपनी महत्वपूर्ण और सक्रिय भूमिका निभाई। कहा कि झारखंड निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व इतना विराट था कि उनसे जितना भी सीखा जाए, कम रहेगा। अटल जी का विराट व्यक्तित्व, अटल इरादे और उनका कृतित्व हमेशा के लिए चर्चा और परिचर्चा का विषय रहा है और रहेगा। अटल जी ने पड़ोसी देशों के साथ ही अन्य शक्तिशाली और विकासशील देशों से भारत के संबंधों को सुधारने का भरपूर प्रयास किया। आज पूरे देश और प्रदेश में सुशासन का माहौल है।

     

    अटल जी ने निस्वार्थ भाव से देश व समाज की सेवा की और भाजपा की स्थापना के माध्यम से देश में राष्ट्रवादी राजनीति को नई दिशा दी। एक ओर जहां उन्होंने परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध में विश्व को उभरते भारत की शक्ति का एहसास करवाया, तो दूसरी ओर देश में सुशासन की परिकल्पना को चरितार्थ किया। उनके विराट योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।

    महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने अटल बिहारी वाजपेयी के महान व्यक्तित्व, कृतित्व एवं देश के बहुमुखी विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अलग राज्य झारखंड निर्माण में अटल जी के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि अटल जी की सोच के कारण ही दशकों पुरानी मांग को सम्मान मिला और झारखंड राज्य अस्तित्व में आया। कहा कि हम सभी उनके आदर्श और बताये मार्गों पर चलकर मां भारती को परम् वैभव पर ले जाने को कृत संकल्पित हैं।

    संगोष्ठी में चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने भी अपने विचार रखे।

    विभिन्न मंडलों में मनाई गई भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती:* भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी 28 मंडलों में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भाजपा के पितामाह अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापुर्वक मनाया। विभिन्न भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया।

    संगोष्ठी में विजय आनंद मुनका, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, देवेंद्र सिंह, राजेश शुक्ला, खेमलाल चौधरी, मिथिलेश सिंह यादव, डॉ राजीव कुमार, योगेश मल्होत्रा, सुधंशु ओझा, राकेश सिंह, अनिल मोदी, मंजीत सिंह, संजय तिवारी, बबलू गोप, संदीप शर्मा बौबी, चंचल चक्रवर्ती, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चट्टराज, अमित अग्रवाल समेत विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि- सिंहभूम चैम्बर के अभिषेक गोल्डी, अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के शंकर मित्तल, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पंकज छाबरा, चार्टर्ड असोसिएशन के अनिल रिंगसिया, गणिनाथ सेवा समिति के सुंदर गुप्ता,

     

    डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के विजय पाठक, अग्रवाल सम्मेलन के संदीप मुरारका, सुनील वर्ना, कसौधन वैश्य समाज के अनिल गुप्ता, बंगबंधु समाज के अशोक दत्त, अन्तराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के श्रवण देबुका, कृषि उत्पादन बाजार समिति के महेश संघी, लायंस क्लब के अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सुरेश शर्मा लिप्पु एवं जमशेदपुर के अन्य प्रबुद्धजन शामिल हुए।

     

    गोष्ठी में सांसद विद्युत महतो ने भी रखे विचार झारखंड के जनक अटल जी के अटल इरादों का प्रत्येक झारखंडवासी रहेगा ऋणी नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा- सुशासन के सशक्त सूत्रधार थे अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरक्तदान कर मनाई गई भारत रत्न अटल जी की जयंती, 497 यूनिट रक्त संग्रहित, नेता प्रतिपक्ष अमर बाऊरी ने कहा- अलग झारखंड राज्य अटल जी की देन
    Next Article पब्लिक देख चोरी की मोबाइल छोड़ भागे चोर। भुक्तभोगी के घर भाजपा नेता विकास सिंह पहुंचे लेकर मोबाइल 

    Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा करेगी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ

    June 4, 2026

    अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को मिले निर्देश, पुलिस-पब्लिक समन्वय मजबूत करने पर जोर

    June 4, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : क्या सिर्फ पौधारोपण के सहारे बच पाएगा पर्यावरण

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा करेगी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ

    अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को मिले निर्देश, पुलिस-पब्लिक समन्वय मजबूत करने पर जोर

    विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : क्या सिर्फ पौधारोपण के सहारे बच पाएगा पर्यावरण

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़की ग्रामसभा, काम ठप कर प्रमुख ने दी आंदोलन की चेतावनी

    आईटीडीए एवं कल्याण विभाग की समीक्षा, योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश

    नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा, स्वच्छता और जवाबदेही पर जोर

    जादूगोड़ा में बिजली विभाग के ठेकेदार की लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, खुले गड्ढों और धमकी के आरोप पर पुलिस से कार्रवाई की मांग

    समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा, शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश

    भाजपा मेझिया मंडल की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

    सरायकेला भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान को आया दिल का दौरा, मेडिट्रिना में सफल एंजियोप्लास्टी के बाद स्वास्थ्य में सुधार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.