Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बूथों को मजबूत बनाने को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर के बूथ सशक्तिकरण अभियान की कार्यशाला हुई सम्पन्न, महानगर के सभी बूथों की मजबूती पर कार्यकर्ताओं को मिला प्रशिक्षण
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    बूथों को मजबूत बनाने को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर के बूथ सशक्तिकरण अभियान की कार्यशाला हुई सम्पन्न, महानगर के सभी बूथों की मजबूती पर कार्यकर्ताओं को मिला प्रशिक्षण

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बूथों को मजबूत बनाने को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर के बूथ सशक्तिकरण अभियान की कार्यशाला हुई सम्पन्न, महानगर के सभी बूथों की मजबूती पर कार्यकर्ताओं को मिला प्रशिक्षण

     

    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य हासिल करने को लेकर बूथ स्तर पर जोर दे रही है। पार्टी भाजपा जमशेदपुर महानगर के एक-एक बूथ को मजबूत करने की रणनीति बना कर आगे बढ़ रही है। पार्टी का पूरा ध्यान बूथों को सशक्त बनाने में है। जिसे लेकर भाजपा ने पूरे प्रदेश में बूथ सशक्तिकरण अभियान प्रारंभ किया है।

     

     

    इसी क्रम में, बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा के 28 मंडलों के अध्यक्ष एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान की टोलियों ने भाग लिया।

     

    बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन में आयोजित कार्यशाला में भाजपा झारखंड प्रदेश बूथ सशक्तिकरण अभियान की टोली के सदस्य अमित नाथ चरण प्रशिक्षक के रूप में शामिल हुए। कार्यशाला में मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन बिस्टुपुर मंडल महामंत्री राकेश कुमार ने किया।

    कार्यशाला को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश बूथ सशक्तिकरण अभियान की टोली के सदस्य अमित नाथ चरण ने बूथ सशक्तिकरण अभियान की बारीकियों को विस्तारपूर्वक बताया। उन्होनें कहा कि, जमशेदपुर महानगर की सभी बूथ मजबूत हो, इसके लिए हम सभी को गंभीरता से सार्थक प्रयास करने हैं।

     

     

    उन्होंने मंडल अध्यक्षों को बूथ सशक्तिकरण के समस्त कार्य को शीघ्र सम्पन्न करने के निर्देश दिए। कहा कि हमारी गठित बूथ समितियां क्रियाशील रहे, इसकी चिंता करनी हैं। बूथ समितियों का सत्यापन भी आवश्यक किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख के गठन का कार्य शीघ्र संपादित करें।

     

    इसके साथ ही, सभी बूथों पर अल्पकालीन विस्तारक नियुक्त किये जायेंगे जो बूथों पर प्रवास कर बूथ सदस्यों के संग नियमित बैठक कर एवं सम्पर्क कर लोगों को जोड़ने संबंधी अन्य कार्यों के माध्यम से बूथों के सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथों में काम कैसे करना है, किन बातों का ध्यान रखना है, कैसे प्रवास करना है। इन विषय पर कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।

     

     

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यध गुंजन यादव ने कहा कि हमें महानगर अन्तर्गत सभी बूथ को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करना है। इस अभियान में नजर बनाकर इसे व्यवस्थित रूप से सम्पन्न करने के लिए अल्पकालीन विस्तारक भी होंगे।

     

    जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर केन्द्र की योजनाओं से लाभान्वित परिवारों से सीधा संपर्क करेंगे साथ ही जनता के बीच पहुंचकर हेमंत सरकार की कुरीतियों और विफलता को भी प्रमुखता से उजागर करने का कार्य करेंगे।

    कार्यशाला के दौरान संजीव सिन्हा, सुधांशु ओझा, राकेश सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, मंडलाध्यक्ष बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, संजय तिवारी, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह,

     

    चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, दीपक झा, समेत मंडल की गठित चार सदस्यीय टोली के सदस्यगण उपस्थित

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमंदिर विवाद मामले में चिंटू सिंह को मिली जमानत
    Next Article झारखंड के 2023 -24 के बजट में अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं के लिए निधि का आवंटन हो: राजेश शुक्ल

    Related Posts

    संघर्षविराम पर सियासत उचित नहीं

    May 13, 2025

    पाकिस्तान को समय रहते सबक सिखाना आवश्यक

    May 13, 2025

    शानदार जीत से भारत एशिया की एक बड़ी शक्ति बना

    May 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संघर्षविराम पर सियासत उचित नहीं

    पाकिस्तान को समय रहते सबक सिखाना आवश्यक

    शानदार जीत से भारत एशिया की एक बड़ी शक्ति बना

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    ओल चिकी के जनक पं. रघुनाथ मुर्मू की जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर

    कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अजय ने इस्प्लान बस्ती पहुंचकर दिवंगत राजेश झा के पिता को दी श्रद्धांजलि

    नहीं बचेंगे ‘मइयां सम्मान योजना’ के संभावित फर्जी लाभुक:उपायुक्त

    विश्वकर्मा समाज की केन्द्रीय कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न, प्रदीप शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित, उपाध्यक्ष पद पर दो जीते

    पी एन बॉस एक बड़े विजनरी थे:डीबी सुंदर रमन

    पंचायत प्रतिनिधियों ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देने के पश्चात मां पहाड़ी का पूजा अर्चना किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.