आज सुबह 6 बजे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह एवं उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आनंद मार्ग के द्वारा 1 लाख से भी ज्यादा पौधा बांटने के लिए पौधा वितरण स्थल पर पहुंचकर सुनील आनंद को सम्मानित किया गया
आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं प्रीवेंशन आफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स (PCAP)जमशेदपुर की ओर से से पिछले 15 सालों से आज तक लगभग 1लाख से भी ज्यादा पौधा का निशुल्क वितरण किया जा चुका है
आनंद मार्ग का कहना है कि जब तक हम पेड़ पौधों एवं जीव ,जंतु को अपने परिवार का सदस्य के रूप में स्वीकार नहीं किया करेंगे तब तक प्रकृति का कल्याण संभव नहीं है ,इसलिए नव्य -मानवतावादी विचारधारा से समाज का कल्याण संभव है ,नव्य मानवतावाद बताता है कि इस पृथ्वी पर मनुष्य ही नहीं अनेक प्रकार के पेड़ ,पौधे जीव जंतु इस पृथ्वी रूपी परिवार के सदस्य हैं ,हम इस पृथ्वी के बुद्धिमान जीव होने के नाते हमारा कर्तव्य बनता है कि सभी को परिवार सदस्य के रूप में स्वीकार किया जाए , मनुष्य का परम आदर्श नव्य- मानवतावाद होना चाहिए तभी पृथ्वी का कल्याण संभव है
आज सुबह 6 बजे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह एवं उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आनंद मार्ग के द्वारा 1 लाख से भी ज्यादा पौधा बांटने के लिए पौधा वितरण स्थल पर पहुंचकर सुनील आनंद को सम्मानित किया गया
5 जून पर्यावरण दिवस के अवसर पर सात दिवसीय पौधा वितरण कार्यक्रम के चौथे दिन 500 पौधे का वितरण किया गया
**पृथ्वी पर ऑक्सीजन की मात्रा को संतुलित रखने के लिए आनंद मार्ग की ओर से बांटे जा रहे हैं हर तरह के पौधे
आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं प्रीवेंशन आफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स (PCAP)जमशेदपुर की ओर से *”एक पेड़ कई जिंदगी”* अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सात दिवसीय निशुल्क पौध वितरण का शुभारंभ 2 जून को किया जो 8 जून तक चलेगा। आज 5 जून वितरण के चौथे दिन जमशेदपुर के कुछ संस्थाओं , राजनीतिक पार्टियां, सूचना जनसंपर्क विभाग के पौधारोपण के लिए लगभग 500 पौधे वितरित किए गए सात दिवसीय पर्यावरण दिवस पर लगभग 15 सौ पौध वितरण का लक्ष्य रखा गया है जिसमें आज चौथे दिन तक लगभग 800 पौध वितरण किया जा चुका है।