Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा ने गरीब राज्यों की कमर तोड़ दी है, झारखंड को नींबू की तरह निचोड़ दिया: हेमंत सोरेन
    Headlines झारखंड रांची राजनीति

    भाजपा ने गरीब राज्यों की कमर तोड़ दी है, झारखंड को नींबू की तरह निचोड़ दिया: हेमंत सोरेन

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 9, 2024Updated:November 9, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भाजपा ने गरीब राज्यों की कमर तोड़ दी है, झारखंड को नींबू की तरह निचोड़ दिया: हेमंत सोरेन

    रांची:  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि इसने करीब दो दशक तक ‘‘राज्य को नींबू की तरह निचोड़ा’’ और गरीब राज्यों की कमर तोड़ दी है।

    सोरेन ने आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार विधायकों, सांसदों की खरीद-फरोख्त करके और सरकारें गिराकर ‘‘डबल इंजन’’ वाली सरकारें बनाती है तथा देश के संघीय ढांचे को नष्ट कर रही है।

     

    सोरेन ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ विशेष साक्षात्कार में दावा किया, ‘‘भाजपा ने पिछले 20 वर्षों में झारखंड को नींबू की तरह निचोड़ दिया लेकिन अब यह बंद होना होगा। गाय को हम खिलाते हैं और दूध वे ले जाते हैं। अब इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने झारखंड की संपदा को लूटा। यह विडंबना ही है कि खनिज संसाधनों से समृद्ध झारखंड सबसे गरीब राज्यों में से एक बन गया है।’’

    उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘हम संसाधनों – कोयला, लौह अयस्क, बॉक्साइट, डोलोमाइट से समृद्ध हैं लेकिन हमारा राजस्व संग्रह केंद्र सरकार की जीएसटी व्यवस्था से बाधित है जिसने झारखंड जैसे राज्यों की कमर तोड़ दी है। इसने हमारी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ नहीं किया।’’

    सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बार-बार पत्र लिखने के बावजूद राज्य को 1.36 लाख करोड़ रुपये का कोयला बकाया अभी तक नहीं मिला है।

     

     

    उन्होंने भाजपा पर ‘‘सत्ता हथियाने के लिए विभाजनकारी राजनीति, हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण और सांप्रदायिक घृणा के तय एजेंडे’’ पर काम करने का आरोप लगाया तथा दावा किया कि यह देश का दुर्भाग्य है कि स्वस्थ राजनीतिक प्रतिस्पर्धा खत्म हो रही है।’’

    सोरेन ने आरोप लगाया, ‘‘उनके (भाजपा) पास विकास, रोजगार या आर्थिक समृद्धि के लिए कोई एजेंडा नहीं है। उन्हें सिर्फ एक एजेंडा पता है और वह है विभाजन का। वे विभाजनकारी राजनीति की बात करते हैं, सांप्रदायिक नफरत को बढ़ावा देते हैं और हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण को बढ़ावा देते हैं।’’

    उन्होंने दावा किया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ‘‘एक आदिवासी मुख्यमंत्री का पांच साल का कार्यकाल पूरा करना पचा नहीं सकी।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को कमजोर करने के लिए समय से पहले चुनाव कराए जा रहे हैं।

    मुख्यमंत्री सोरेन ने केंद्र सरकार पर ‘‘खरीद फरोख्त में माहिर’’ होने का भी आरोप लगाया।

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा नीत केंद्र सरकार खरीद-फरोख्त में माहिर है। वे विधायकों, सांसदों की खरीद-फरोख्त करने और सरकारें गिराने में विशेषज्ञ हैं।’’

    सोरेन ने दावा किया, ‘‘ जब से हम सत्ता में आए हैं उन्होंने हम पर अप्रासंगिक आरोप लगाए, षड्यंत्र रचे और बदनाम करने वाले अभियान चलाए। उन्होंने सोचा कि वे हमारी पार्टी को तोड़ सकते हैं, हमारे विधायकों को खरीद सकते हैं, लेकिन लोगों के आशीर्वाद से मैं पहले से कहीं अधिक मजबूत होकर बाहर आया।’’

    उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘अगर प्रधानमंत्री मोदी का बस चलता तो वह झारखंड चुनाव जीतने के लिए विदेश से स्टार प्रचारक लाते।’’

    भाजपा के इस आरोप पर कि झारखंड में आदिवासी मणिपुर की तुलना में अधिक खतरे में हैं, सोरेन ने पलटवार करते हुए कहा कि ‘‘वह दूसरों को भी अपने जैसा ही समझती है’’। सोरेन ने पूर्वोत्तर राज्य में हिंसा के पीछे भाजपा का हाथ होने का आरोप लगाया।

     

     

     

    सोरेन ने कहा, ‘‘ मणिपुर जल रहा है। वे मणिपुर पर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं? वे अन्य जगहों पर विभाजन पैदा करने में व्यस्त हैं। उन्हें यह भी नहीं पता कि उनके डबल इंजन वाले राज्य में क्या हो रहा है। उनके शासन में उस राज्य में उथल-पुथल है। उनकी डबल इंजन वाली सरकार ने क्या हासिल किया है? विभाजन और हिंसा के अलावा कुछ नहीं।’’

    समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर उन्होंने कहा कि झारखंड को इसकी जरूरत नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा आदिवासियों को इसके दायरे से बाहर क्यों रख रही है।

    उन्होंने कहा, ‘‘ यहां समान नागरिक संहिता की कोई जरूरत नहीं है…हमारे पास आदिवासियों की सुरक्षा के लिए कड़े प्रावधान हैं…वे समान नागरिक संहिता और एनआरसी जैसे मुद्दों पर बात करते हैं लेकिन आम लोगों की वास्तविक चिंताओं को दूर करने में विफल रहते हैं।’’

    झारखंड विधानसभा के लिए चुनाव 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस शासित राज्य कांग्रेस के ‘शाही परिवार’ के लिए बन गए हैं एटीएम : प्रधानमंत्री मोदी
    Next Article गरीबों को लूटने के लिए बनाया गया है भारतीय कर ढांचा: राहुल गांधी

    Related Posts

    आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर 15 मई को गदरा में

    May 14, 2025

    झारखण्ड बंग भाषा के बैनर तले उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    May 14, 2025

    झारखंड विधानसभा की आवास समिति के सभापति ने सरायकेला में पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

    May 14, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर 15 मई को गदरा में

    झारखण्ड बंग भाषा के बैनर तले उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    झारखंड विधानसभा की आवास समिति के सभापति ने सरायकेला में पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

    खुर्शी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के गायब रहने के ख़िलाफ़ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, ग्रामीणों ने स्कूल में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की उठाई मांग

    ओलचिकी लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मूर्मू की शतवार्षिकी

    ‘युवा’ का जेंडर एवं मैस्क्युलिनिटी पर प्रशिक्षण

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक, सिटी एसपी हुए शामिल

    टाटानगर पोस्ट ऑफिस में खुलेआम शराब पीने के मामले में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आदेश पर डाक विभाग की बड़ी कार्रवाई

    निजी विद्यालयों के प्रति उपायुक्त का कड़ा रुख अगले तीन दिन के अंदर शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    हर घर नल जल योजना के खराब पड़े जलमीनार के मरम्मत नही किये जाने पर कार्यपालक अभियंता पर भड़के : जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.