Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा बेगूसराय के द्वारा हड़ताली चौक पर “विशाल धरना” सह श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन
    बिहार बेगूसराय राजनीति

    भाजपा बेगूसराय के द्वारा हड़ताली चौक पर “विशाल धरना” सह श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 15, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट

    बेगूसराय :13 जुलाई को विधानसभा मार्च के दौरान बिहार सरकार के द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर की गई अकर्मण्यता एवं बर्बरता पूर्ण कार्रवाई, लाठीचार्ज व भाजपा नेता स्व० विजय कुमार सिंह की मौत के विरोध में जिला भाजपा बेगूसराय के द्वारा हड़ताली चौक पर “विशाल धरना” सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता समाहरणालय के दक्षिणी गेट पर आयोजित धरना स्थल पर धरना में शामिल होने के लिए पहुंचे व नीतीश सरकार के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद किया। धरना के दौरान नीतीश कुमार शर्म करो, नीतीश कुमार कुर्सी छोड़ो ,भ्रष्टाचारी नीतीश तेजस्वी हाय हाय ,स्वर्गीय विजय सिंह के हत्यारों को फांसी दो, लाठी-डंडे की सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी सहित अन्य कई नारे लगा रहे थे। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश देखा गया आक्रोशित कार्यकर्ता नारे के माध्यम से अपने आवाज को बुलंद कर रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत स्व० विजय सिंह के तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया । लोगों ने वीर विजय अमर रहे आदि नारे लगाए।धरना की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार ने किया। धरना को जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ,राज्यसभा सांसद प्रोफेसर राकेश कुमार सिन्हा, विधायक कुंदन कुमार विधान पार्षद सर्वेश कुमार ,वरिष्ठ भाजपा नेता रजनीश कुमार, सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर, जिला परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, लोकसभा संयोजक कृष्ण मोहन पप्पू, निवर्तमान अध्यक्ष राज किशोर सिंह,वरिष्ठ नेता श्री कृष्ण सिंह, जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार विरेश, विकास कुमार,रौनक कुमार ,,जिला महामंत्री रामप्रवेश साहनी ,जिला प्रवक्ता सह लोकसभा मीडिया प्रभारी शुभम कुमार सीताराम सिंह ,सुमित सनी, कुंदन कानू ,पुरुषोत्तम पासवान, सरोजिनी भारती, वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह ,नवीन सिंह ,अनिता राय आदि ने संबोधित किया।धरना को संबोधित करते हुए राकेश सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार के शासन में अफसर शाही का बोल बाला है आम जनता त्रस्त हैं। आने वाले समय में बिहार की जनता उन्हें गद्दी से उखाड़ फेंकने का काम करेगी । जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने कहा कि नीतीश सरकार के द्वारा किए गए महाभारता पूर्ण लाठीचार्ज के कारण आज हमने अपने संगठन के एक सच्चे सिपाही को खो दिया उन्होंने कहा कि वीर विजय की शहादत बेकार नहीं जाएगी नीतीश कुमार के एक-एक लाठी का हिसाब बिहार की जनता करेगी नगर विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि पलटू नीतीश कुमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अपराधी जैसा व्यवहार किया है, नीतीश कुमार बिहार को भी बंगाल बनाना चाहते हैं । विधान पार्षद सर्वेश कुमार ने कहा कि सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने क्रूरता पूर्वक लाठी चार्ज करवाया। हम मामले की न्यायिक जांच की मांग करते हैं। बीजेपी के नेता जनहित के मुद्दे पर शांति मार्च निकाल रहे थे। सरकार ने सोची-समझी साजिश के तहत मारपीट की। ये बहुत गलत है। भाजपा नेता रजनीश सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार बार बार सत्ता के लिए पलटी मारते रहते हैं इनका न नीति है न सिद्धांत हैं उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस के द्वारा भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह पर लाठी चार्ज कर उनकी हत्या कर दी गई है। भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि लाठीचार्ज ने इंदिरा के आपातकाल की याद ताजा कर दी जिसमें गांधी मैदान में जयप्रकाश नारायण और जेपी कृपलानी को सत्ता के इशारे पर लाठियों से पीटकर घायल कर दिया गया था। आज नीतीश कुमार उसी परिवारवाद और भ्रष्टाचार के साथ सत्ता चला रहे हैं, जिसका अंत होना तय है। लोकसभा संयोजक कृष्ण मोहन पप्पू ने कहा कि नीतीश कुमार लाठी डंडे के बल पर सरकार चलाना चाहते हैं,उनकी यह तानाशाही नही चलेंगी।मौके पर मनीष कुमार, ललन सिंह, सीताराम सिंह,आयुष ईश्वर,नितिन कुमार,राघव कुमार,सुनील सिंह,विजय सिंह, देवानंद कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपटमदा में प्रखण्ड प्रमुख सुश्री बालिका सोरेन की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, भ्रष्ट अधिकारियों पर हो रही है कार्रवाई

    Related Posts

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 8, 2026

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.