Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार में जहरीली शराब से अब तक 35 की मौत, 79 अस्पताल में भर्ती, शराबबंदी पर विपक्ष ने उठाए सवाल
    Breaking News Headlines बिहार

    बिहार में जहरीली शराब से अब तक 35 की मौत, 79 अस्पताल में भर्ती, शराबबंदी पर विपक्ष ने उठाए सवाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पटना. बिहार के सीवान में हुई शराब त्रासदी में मृतकों की संख्या अब 28 हो गई है, जबकि राज्य में कुल 35 लोगों की जान जा चुकी है. इसमें से 28 लोग सीवान के और 5 लोग सारण जिले के रहने वाले हैं. घटना के बाद 79 लोगों को सीवान सदर अस्पताल और बसंतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. इनमें से गंभीर रूप से बीमार 13 लोगों को पटना में इलाज के लिए भेजा गया है. 17 अक्टूबर को मौतों का ये आंकड़ा 25 था. आज 10 और बढ़ गया. कुछ पीड़ितों की आंखों की रोशनी खोने की खबरें भी आईं.

     

     

    सीवान के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार 30 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है. इसके अलावा 28 मृतकों का पोस्टमार्टम कर उनके शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं. जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 5 वरिष्ठ डॉक्टरों का एक मेडिकल बोर्ड गठित किया है और सिवान सदर अस्पताल में 30 बेड, बसंतपुर में 20 बेड तथा अनुमंडल अस्पताल महाराजगंज में 30 बेड की व्यवस्था की गई है.

    अस्पतालों इलाज के लिए की गई अलग से व्यवस्था

    इसके अलावा बसंतपुर और महाराजगंज अनुमंडल अस्पतालों में भी बीमार लोगों के इलाज के लिए 30 बेड रिजर्व किए गए हैं. अस्पतालों को अगले 24 घंटे तक अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है. प्रभावित पंचायतों में जिला अधिकारी द्वारा अतिरिक्त एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है.

    विपक्ष ने बिहार में शराबबंदी नीति पर उठाए सवाल

    विपक्ष ने बिहार सरकार की शराबबंदी नीति पर सवाल उठाए हैं. राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री की वैचारिक अस्पष्टता और कमजोर इच्छाशक्ति के कारण शराबबंदी आज बिहार में प्रभावहीन हो गई है.

    डिप्टी सीएम ने सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन

    उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा, सरकार इस मामले की जांच कर रही है और इसके पीछे के लोगों का पर्दाफाश किया जाएगा. शराब का धंधा करने वाले लोग आरजेडी से जुड़े हुए हैं. शराबबंदी सभी की सहमति से लागू की गई है, और इसे सफल बनाने में सभी को सहयोग करना चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी सरकार ओबीसी को तोहफा देने की तैयारी में, संगठनों के साथ चर्चा अंतिम दौर में
    Next Article ED की देश भर में पीएफआई पर बड़ी कार्रवाई, 56 करोड़ रुपये की कुल 35 अचल संपत्तियां की जब्त

    Related Posts

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    June 6, 2026

    बेलीबोधन घाट के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद

    June 6, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    बेलीबोधन घाट के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद

    विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.