Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार संग्रहालय बिनाले- 2023 का हुआ उद्घाटन, जानें क्या होगा इस बार खास।।
    Breaking News बिहार

    बिहार संग्रहालय बिनाले- 2023 का हुआ उद्घाटन, जानें क्या होगा इस बार खास।।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadAugust 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ।

    स्वेता मेहता की रिपोर्ट

    पटना ,बिहार :बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार संग्रहालय के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित बिहार संग्रहालय बिनाले – 2023 एवं ‘टूगेदर वी आर्ट’ का उद्घाटन किया और दूसरे देशों से आए लोगों का स्वागत किया. इस कार्यक्रम में दुनिया के अनेक देशों के म्यूजियम विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं, जी-20 के बीस देशों के अलावा अन्य 9 देशों से प्रतिनिधिगण यहां आए हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार संग्रहालय में प्रथम म्यूजियम बिनाले का आयोजन वर्ष 2021 में शुरू किया गया और यह तय किया गया कि प्रत्येक दो साल पर म्यूजियम बिनाले का आयोजन किया जाएगा। आज म्यूजियम बिनाले का दूसरी बार यहां आयोजन हो रहा है। अब दो साल बाद वर्ष 2025 में यहां म्यूजियम बिनाले का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि देश में कहीं भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर का ऐसा म्यूजियम नहीं है। पटना म्यूजियम 100 साल पुराना है और वह एक पौराणिक स्थल है, जहां खुदाई का काम भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई तकनीक के आने से लोग पुरानी बातों को बहुत जल्द भूलने लगे हैं। आज कल लोग नई तकनीक पर ही पूरी तरह से निर्भर हो गए हैं, जो ठीक नही है। उन्होंने कहा कि लोगों को महत्वपूर्ण चीजों को कागज पर जरूर रखनी चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ी के लिए सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि नई तकनीक पर अगर पूरी तरह से निर्भरता होगी तो एक दिन ऐसा आएगा कि सब कुछ खत्म हो जाएगा, इसमें 100 साल भी नहीं लगेगा। आने वाली पीढ़ी के लिए सब कुछ सुरक्षित रहना चाहिए। पुरानी चीजों को याद रखने के लिए हमने बिहार म्यूजियम का निर्माण कराया हैं। उन्होंने कहा कि पटना म्यूजियम और बिहार म्यूजियम को आपस में अंडरग्राउंड आर्ट गैलरी के रूप में जोड़ने का काम जल्द शुरू होने वाला हैं। कार्यक्रम में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री ने म्यूजियम शॉप में वुड क्राफ्ट, टिकुली पेंटिंग, मधुबनी पेंटिंग, बंबू क्राफ्ट, सिक्की क्राफ्ट, जूट क्राफ्ट, भागलपुरी सिल्क सहित अन्य विभिन्न कलाकृतियों से संबंधित लगाई गई प्रदर्शनी देखी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अस्थायी प्रदर्शनी एवं टूगेदर वी आर्ट में विभिन्न देशों के कलाकारों द्वारा प्रदर्शित कलाकृतियों का भी अवलोकन किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘बेटे को सेट करना और दामाद को भेंट करना, सोनिया गांधी के दो काम’, बीजेपी का कांग्रेस पर निशाना
    Next Article पाकिस्तान में आतंकी हमला: आतंकियों ने रिमोट से उड़ाई गाड़ी, यूनियन काउंसिल प्रेसीडेंट सहित 7 की मौत

    Related Posts

    कोरबा गुरुवार सुबह धर्म अस्पताल में लगी आग,सभी सुरक्षित

    May 15, 2025

    जेम्को चौक पर सड़क हादसे में युवक की मौत, हेलमेट नहीं पहनना पड़ा भारी

    May 15, 2025

    जमशेदपुर में होगा विशाल जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली: आनन्द बिहारी दुबे

    May 15, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कोरबा गुरुवार सुबह धर्म अस्पताल में लगी आग,सभी सुरक्षित

    जेम्को चौक पर सड़क हादसे में युवक की मौत, हेलमेट नहीं पहनना पड़ा भारी

    जमशेदपुर में होगा विशाल जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली: आनन्द बिहारी दुबे

    मैं पैदल चलकर आप तक आय हूं: राहुल

    हाईड्रोसालपिंक्स और 2 बार गर्भपात होने के बाद भी बनाये रखा हौसला, आयुर्वेदिक उपचार से माँ बनने का सपना हुआ सच – डॉ चंचल शर्मा

    टेल्को रिक्रिएशन क्लब में झारखंड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर के द्वारा लगाए गए समर कैंप का दिनेश कुमार ने गुब्बारे उड़ा कर किया उद्घाटन

    अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का फैन पप्पू सरदार की अनोखी पहल तीन बच्चियों की कराई शादी

    विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत, कहा – परंपरा और प्रकृति से जुड़ाव ही आदिवासी समाज की पहचान

    नए सीजेआई जस्टिस बी.आर. गवई के छोटे कार्यकाल की बड़ी चुनौतियां

    लावारिस मिलती नवजात बच्चियाँ: झाड़ियों से जीवन तक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.