Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय जनसभा आगामी 1 मार्च 2021 को नई दिल्ली के जंतर मंतर में धरना देकर प्रधानमंत्री को देगा ज्ञापन 
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    भारतीय जनसभा आगामी 1 मार्च 2021 को नई दिल्ली के जंतर मंतर में धरना देकर प्रधानमंत्री को देगा ज्ञापन 

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 24, 2021No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारतीय जनसभा आगामी 1 मार्च 2021 को नई दिल्ली के जंतर मंतर में धरना देकर प्रधानमंत्री को देगा ज्ञापन

    गूगल , फेसबुक एवं यूट्यूब आदि सभी सोशल साइटस से सारी अश्लील चीजों को हटाने की मांग को लेकर भारतीय जन महासभा पिछले कुछ दिनों से आंदोलनरत है ।

    पूर्व में घोषित कार्यक्रम के अनुसार आगामी 1 मार्च 2021 को नई दिल्ली के जंतर मंतर में धरना देकर प्रधानमंत्री जी को ज्ञापन सौंपे जाने का कार्यक्रम तय है ।

    28 फरवरी 2021 को पहाड़गंज , नई दिल्ली स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर भवन में भारतीय जन महासभा की प्रथम आमसभा होगी एवं इसके पश्चात इसी आमसभा में जो नई कार्यसमिति बनेगी उसकी भी बैठक होनी तय है ।

    भारतीय जन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने बताया कि इन्हीं सब की तैयारियों और प्रधानमंत्री जी को दिए जाने वाले ज्ञापन में विभिन्न बिंदुओं को समाहित करने को लेकर रविवार दिनांक 24 – 01 – 2021 को भारतीय जन महासभा के द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर गूगल मीट का आयोजन किया गया ।

    बताया कि इस गूगल मीट में भारतवर्ष के अनेक स्थानों से लोगों ने भाग लिया जिनमे पूर्वी सिंहभूम , पाकुड़ , दुमका , मेरठ , कोलकाता , नागपुर महाराष्ट्र एवं मुम्बई आदि स्थानों के नाम शामिल है ।
    इसके अलावे विदेश से सिंगापुर के एक ने भी अपनी उपस्थिति दी ।

    गूगल मीटिंग में नई दिल्ली में होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई और तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया ।

    गूगल मीट में जानकारी भी दी गयी कि नई दिल्ली जाने वाले सभी लोग अपने साथ मास्क अवश्य ले ले ।
    गर्म कपड़े , कंबल यह भी अवश्य रखें ।

    यह भी जानकारी दी गयी कि जंतर-मंतर पर धरना हेतु परमिशन लेने का कार्य नई दिल्ली के हरीश चंद्र आर्य जी के द्वारा किया जा सकेगा ।
    इसकी देखरेख जयपुर , राजस्थान के ओम प्रकाश अग्रवाल जी करेंगे ।

    बताया गया कि ठहरने आदि की व्यवस्था 28 फरवरी की सुबह से 1 मार्च 2021 की संध्या तक के लिए की गयी है ।

    किसी भी परेशानी की स्थिति में मोबाइल नंबर 99341 67977 एवं 70046 48632 पर संपर्क किया जा सकता है ।

    श्री पोद्दार ने बताया कि राजस्थान के श्रीगंगानगर से 1 एवं जयपुर से 5 , उत्तर प्रदेश के मेरठ से 1 एवं प्रयागराज से 1 , कोलकाता से 1 , झारखंड के धनबाद से 1 , दुमका से 8 , गोड्डा से 1 , पाकुड़ से 1 एवं पूर्वी सिंहभूम से 6 , महाराष्ट्र के नागपुर से 2 , उड़ीसा के भुवनेश्वर से 4 , बिहार के भागलपुर से 1 , कुल 33 लोगों ने ट्रेन की टिकट बनवाई है एवं नई दिल्ली के भी 9 लोगों ने सहमति दी है । इस प्रकार अभी तक कुल 42 लोगों ने नई दिल्ली में होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम हेतु अपनी उपस्थिति देने की सहमति प्रदान की है ।

    श्री पोद्दार ने यह भी जानकारी दी कि प्रधानमंत्री जी को सौपे जाने वाले ज्ञापन में गूगल फेसबुक यूट्यूब एवं अन्य सभी सोशल साइट से अश्लील चित्र कहानियां वीडियो आदि को हटवाने के अलावा यह भी मांग रखी जाएगी कि हिंदू देवी देवताओं पर आए दिन अश्लीलता भरी बातें की जा रही है । अनेक प्रकार से कटाक्ष किए जा रहे हैं और इस प्रकार का कार्य कई स्टैंड अप कॉमेडियन कर रहे हैं । कुछ चैनल और तो और कुछ न्यूज़ चैनल भी इस प्रकार का काम कर रहे हैं । टीवी में भी इस प्रकार के सीरियल चल रहे हैं जिनसे हिंदू संस्कृति को गलत तरीके से परोस कर आने वाली पीढ़ी को गलत इतिहास बतलाया जा रहा है ।
    इन सब पर भी पूरी जानकारी इकट्ठा की जा रही है और इन सभी बिंदुओं पर भी प्रधानमंत्री जी से हस्तक्षेप करने के लिए मांग की जाएगी ।

    मीटिंग में कुछ लोगों ने यह प्रश्न भी उठाया कि प्रधानमंत्री जी को सौपे जाने वाले ज्ञापन में रेप से संबंधित कड़ा कानून बनाये जाने की मांग भी रखी जाए और इस मामले में तुरंत मतलब कुछ दिनों के अंदर ही रेपिस्ट को मौत की सजा दी जानी चाहिए । ऐसा आदेश पारित करने में विलंब करने की स्थिति में उस जज पर भी दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए ।

    गूगल मीटिंग में उपस्थित सभी लोगों से आग्रह किया गया है कि इस प्रकार की अधिकाधिक जानकारी को इकट्ठा कर शीघ्र ही बताने का काम करें जिससे इन सारे बिंदुओं को अपने ज्ञापन में सम्मिलित किया जा सके ।

    इस पर गूगल मीटिंग में काफी देर तक चर्चा होती रही और यह निर्णय लिया गया कि सभी लोग इस प्रकार की और भी जानकारी का पता करेंगे और शीघ्र ही बताएंगे ।

    श्री पोद्दार ने यह भी बताया कि अखिल भारतीय हिंदू अंतर्जातीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन भी निश्चित तौर पर शीघ्र ही किया जाएगा ।
    नई दिल्ली के कार्यक्रम के पश्चात मीटिंग कर इस बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी ।

    गूगल मीट में भाग लेने वालों में श्री पोद्दार के अलावे संरक्षक श्री राजेंद्र कुमार अग्रवाल ,
    पूर्वी सिंहभूम से अर्चना बरनवाल , भुवनेश्वरी मिश्रा , श्यामसुंदर मिश्रा , सन्तोष कुमार गनेड़ीवाला ,
    पाकुड़ से कृष्णा कुमार साहा ,
    दुमका से सोनम कुमारी , कल्पना शर्मा , पूजा शर्मा , पुष्पा पंडित ,
    सिंगापुर से बिदेह नंदनी चौधरी ,
    जयपुर से ओम प्रकाश अग्रवाल
    मेरठ से लक्ष्मी गोसाई ,
    कोलकाता से अरुण अग्रवाल ,
    नागपुर महाराष्ट्र से अनुसूया अग्रवाल ,
    मुंबई से रमा सान्याल आदि के नाम मुख्य रूप से शामिल हैं ।

    यह जानकारी भारतीय जन महासभा द्वारा जारी की गई एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है ।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिरसानगर पुलिस को मिली एक और सफलता, अपराधी के साथ मोबाइल बाइक भी बरामद
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री  बन्ना गुप्ता के व्यवहार  से एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के सदस्य के चेहरे पर मुस्कान

    Related Posts

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    June 28, 2026

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने गांधी आश्रम में कराया भोजन, आम और मिठाइयां बांटकर दिया सेवा का संदेश

    June 28, 2026

    नेचर पार्क मानगो में निःशुल्क हेल्थ कैंप व नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने गांधी आश्रम में कराया भोजन, आम और मिठाइयां बांटकर दिया सेवा का संदेश

    नेचर पार्क मानगो में निःशुल्क हेल्थ कैंप व नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    हजरत मुहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जुगसलाई थाने में शिकायत, एफआईआर की मांग

    बेंगलुरु में इंटक की 316वीं वर्किंग कमिटी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री

    बिष्टुपुर के डबल डाउन क्लब में बवाल: युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, युवक को चाकू मारा

    बिष्टुपुर के डबल डाउन क्लब में बवाल: युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, युवक को चाकू मारा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन (डीडी) क्लब में शनिवार देर रात युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान एक युवक के पेट में चाकू मार दिया गया, जबकि दूसरा युवक भी मारपीट में घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह के रूप में हुई है। घटना शनिवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवकों और युवतियों का एक समूह डबल डाउन क्लब में पार्टी कर रहा था। इसी दौरान डांस फ्लोर पर मौजूद दूसरे गुट के कुछ युवकों ने कथित रूप से युवतियों पर अभद्र टिप्पणी की और छेड़खानी शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। स्थिति बिगड़ने पर क्लब के बाउंसरों ने दोनों पक्षों को क्लब से बाहर निकाल दिया। लेकिन बाहर भी विवाद शांत नहीं हुआ और दोनों गुटों के बीच फिर से मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर दूसरे पक्ष के युवक के पेट पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल टीएमएच भेजा। पुलिस ने मारपीट में शामिल एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है तथा पुलिस विवाद के वास्तविक कारणों और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। *बॉक्स* टीएमएच पहुंचकर विकास सिंह ने चाकूबाजी में घायल युवकों का जाना हाल, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार एवं पब में बीती रात हुई चाकूबाजी की घटना के बाद सामाजिक कार्यकर्ता विकास सिंह रविवार को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचे और इलाजरत घायल युवकों का हालचाल जाना। इस दौरान विकास सिंह ने बताया कि चाकूबाजी में घायल हिमांशु सिंह की स्थिति अभी भी काफी नाजुक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हिमांशु उनके गुरुद्वारा रोड मोहल्ले का दामाद है। वहीं, घटना में घायल दूसरे युवक के बारे में उन्होंने बताया कि वह समाजसेवी चंदन सिंह के भतीजे हैं और उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। विकास सिंह ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शहर के बार एवं पब में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। गौरतलब है कि शनिवार देर रात बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार एवं पब में दो गुटों के बीच विवाद के दौरान चाकूबाजी हुई थी, जिसमें दो युवक घायल हो गए थे। मामले की जांच बिष्टुपुर थाना पुलिस कर रही है।

    बिरसानगर में तेज रफ्तार 407 का कहर: चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त, चालक फरार

    करोड़ो की लागत से पोटका में बनेगा लाइन हब, पोटका से ले कर डुमरिया तक मिलेगी जीरो कट बिजली

    जमशेदपुर: श्री श्री सिद्धेश्वरी श्मशान काली मंदिर में कामाख्या योनि स्वरूपा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.