गणपति पूजा पंडाल में सम्मानित हुए भरत सिंह
जमशेदपुर 21 सितंबर – भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी भरत सिंह जमशेदपुर स्थित नेहरू कॉलोनी के गणपति पूजा पंडाल एवं नूवाखाई जोहार भेट कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस पूजा पंडाल का आयोजन अखिल भारतीय गंडा समाज युवा समिति के द्वारा किया गया है। जहां पूजा कमेटी द्वारा श्री सिंह को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
श्री सिंह ने कहा कि भारत संस्कृति और सभ्यताओं का देश है, जहां विभिन्न प्रकार के त्योहारों को मनाया जाता है। और सभी त्योहारों का अपना ही एक महत्व होता है। गणेश चतुर्थी भी देश के विभिन्न राज्यों में मनाया जाने वाला एक लोकप्रिय त्योहार है, जिसे विनायक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। गणेश चतुर्थी का त्यौहार गणेश जी के जन्म उत्सव के उपलक्ष में मनाया जाने वाला एक लोकप्रिय त्यौहार है।
हम भगवान श्री गणेश से भारत और भारत के लोगों की सुख शांति की कामना करते हैं। इस दौरान श्री सिंह के साथ राजेश सिंह, दीपक सिंह, राम कुमार शर्मा, राहुल पाल, राजा कुमार, रितिका महानंद, मनीष महानंद, विशाल महानंद, संतू दास, सुनील नाग, पिंटू कुमार आदि लोग उपस्थित थे।